{"_id":"6ad3bf02d64b4e0c060465a6","slug":"motorcyclist-killed-after-being-hit-by-a-truck-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-104586-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौत
विज्ञापन
निजी कंपनी में काम करता था मृतक, भिवानी का रहने वाला था
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। न्यू पालम विहार क्षेत्र में शनिवार सुबह द्वारका एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन पर पीछे से आए ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर मौके से भाग गया। मृतक की पहचान भिवानी निवासी अतुल कुमार के रूप में हुई है। वह न्यू पालम विहार में रहता था और निजी कंपनी में काम करता था। बजघेड़ा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अतुल मोटरसाइकिल से शनिवार सुबह काम पर जा रहा था। इसी दौरान जब वह द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर बजघेड़ा के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।