फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mother Kali holds a significant place in Hinduism: Bhardwaj

हिंदू धर्म में है मां काली का महत्वपूर्ण स्थान : भारद्वाज

Tue, 12 May 2026 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mother Kali holds a significant place in Hinduism: Bhardwaj
तावड़ू। सोमवार को हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेंद्र भारद्वाज मां काली एवं भैरू बाबा सहित अन्य देवताओं के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने मां काली की विशेष शक्तियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में मां काली का अत्यंत गहरा और महत्वपूर्ण स्थान है। क्योंकि वह समय की देवी,आदि शक्ति और नकारात्मकता की विनाशक है। मां काली सृजन और विनाश दोनों की प्रतिनिधित्व करती है, जो भक्तों को डर,असुरक्षा और शत्रुओं से सुरक्षा प्रदान करती है। वह सोमवार को नगर के वार्ड नंबर एक स्थित एचडीएफसी बैंक के समीप नवनिर्मित मां काली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पहुंचे। मां काली की मूर्ति के साथ उन्होंने भैरू बाबा और अन्य देवताओं की मूर्ति स्थापना में हिस्सा ले भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य पंकज भारद्वाज,वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिओम छोंकर, नगर पालिका वाइस चेयरमैन धर्मेंद्र भारद्वाज, सुखीराम शर्मा,धर्मवीर भारद्वाज,जय भगवान, कृष्ण धारीवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed