फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   More than 50 thousand families will benefit from regularization of 20 colonies of the district

Gurugram News: जिले की 20 कॉलोनियां नियमित होने से 50 हजार से अधिक परिवार को मिलेगा लाभ

Fri, 21 Mar 2025 01:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
More than 50 thousand families will benefit from regularization of 20 colonies of the district
गुरुग्राम की 12, मानेसर, पटौदी, फर्रुखनगर और सोहना की दो-दो कॉलोनियां शामिल
विज्ञापन

नगर निगम नए बजट में तैयार करेगा इन कॉलोनियों के विकास की योजना, सड़क, सीवर की सुविधा के साथ लोगों को मिलेगा पीने का पानी

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। प्रदेश सरकार की ओर से जिले के अलग-अलग क्षेत्र में स्थित 20 कॉलोनियों को नियमित किया गया है। इनमें से 12 कॉलोनी नगर निगम गुरुग्राम के क्षेत्र में हैं। जबकि मानेसर नगर निगम के क्षेत्र, सोहना, पटौदी व फर्रुखनगर पालिका की दो-दो कॉलोनी शामिल हैं। निकाय चुनाव के बाद प्रदेश सरकार की ओर से 50 हजार से अधिक परिवार के लोगों को तोहफा दिया है। नगर निगम व अन्य निकाय की ओर से नए वित्तीय बजट में इसे विकसित किया जाएगा।

जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से जिन कॉलोनियों को विकसित होने के लिए 15 साल से रोका जा रहा था। उन स्थान पर बसे लोगों को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से अब इन्हें नियमित किया गया है। आंकड़ों के आधार पर कहीं पर पांच एकड़ में कॉलोनी कटी है तो कहीं पर आठ से 10 एकड़ में कॉलोनी कटी है। नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र में सबसे अधिक कॉलोनी शामिल हैं। बादशाहपुर से लेकर भोंडसी और सोहना क्षेत्र की अवैध कॉलोनी भी इनमें शामिल हैं। नियमित होने वालों में चोमा गांव की जमीन पर कटी अवैध कॉलोनी भी शामिल है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से इन कॉलोनियों में सड़क, पानी, सीवर को विकसित करने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। नगर निगम के चीफ इंजीनियर ने सभी कार्यकारी अभियंता को आदेश दिया है कि वह अपने जोन की नियमित होने वाली कॉलोनी का बजट तैयार करें। जिसे नए वित्तीय वर्ष के बजट में रखने के साथ-साथ नगर निगम के सदन की होने वाली पहली बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान से पहले नियमित कराने का किया था दावा
निकाय चुनाव में चुनाव लड़ने वालों की ओर से इस बात का दावा किया जा रहा था कि निगम चुनाव खत्म होते ही इसे नियमित करने की घोषणा की जाएगी। सरकार की ओर से इन कॉलोनियों को नियमित करने का प्रपोजल पहले ही मांगा गया था।

यह हैं प्रमुख कालोनी

मयूर कुंज, चंदन विहार फेज टू, रायल भवानी इन्क्लेव, बादशाहपुर की कालोनी, वाटिका कुंज, स्नेह विहार आदि कॉलोनियां प्रमुख हैं।

वर्जन

नियमित होने वाली कॉलोनियों में निर्माण कार्य पर लगी रोक हट गई है। भवन मालिक की ओर से नक्शे के लिए आवेदन करके उसकी स्वीकृति के बाद निर्माण किया जा सकता है। - सुमित कुमार मलिक, जिला नगर योजनाकार अधिकारी, नगर निगम गुरुग्राम

वर्जन

नियमित होने वाली कॉलोनियों में मूलभूत सुविधा को लेकर प्लान तैयार किया जा रहा है। इंजीनियरिंग विंग की ओर से तैयार होने वाले प्रपोजल पर जल्द ही विकास कार्य शुरू किया जाएगा। - अशोक गर्ग, निगमायुक्त, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed