फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   More than 50 mobiles stolen at Karan Ojla concert

Gurugram News: करण ओजला कंसर्ट में 50 से ज्यादा मोबाइल चोरी

Wed, 18 Dec 2024 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
More than 50 mobiles stolen at Karan Ojla concert
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। ऑयरिया माॅल के पीछे ग्राउंड में मंगलवार को दोबारा हुए करण ओजला के कंसर्ट में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे। यहां पर पचास से अधिक लोगों के फोन चोरी हो गए। अधिकतर लोगों का आरोप है कि उनकी शिकायत तक नहीं ली गई। दिल्ली के महिपालपुर से आए अमित खन्ना का आईफोन चोरी हो गया। वह पुलिस थाने गया था, लेकिन उसकी शिकायत नहीं ली। सेक्टर चालीस निवासी नेहा का फोन यहां पर चोरी हो गया। पटौदी रोड निवासी अनुज का भी यहां पर फोन चोरी हो गया। सभी ने मॉल के बाहर आकर पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद यह लोग बादशाहपुर थाने गए। पुलिस ने हालांकि फोन चोरी की कई शिकायतें ली हैं। एक अनुमान के मुताबिक यहां पर 50 से अधिक फोन चोरी हुए हैं। पहले दिन पुलिस से मारपीट के मामले को दबाकर रखना और फिर मंगलवार को 50 से अधिक फोन चोरी होने की बात आने के बाद यहां पर बादशाहपुर थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। यहां पर पुलिस भी नाममात्र तैनात थी। केवल ट्रैफिक पुलिस यहां पर ट्रैफिक संचालन करती नजर आईं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां पर बहुत से लोगों के फोन रविवार और मंगलवार को कार्यक्रम में चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed