फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   More than 1300 stalls will be set up in the fair.

Gurugram News: मेले में लगाए जाएंगे 1300 से अधिक स्टॉल

Sun, 28 Dec 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
More than 1300 stalls will be set up in the fair.
हर स्टॉल पर अलग- अलग राज्य की झलक दिखाई देगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। 39वें सूरजकुंड मेले में पर्यटकों को सभी राज्यों की संस्कृति व परंपरा से रूबरू होने का मौका मिलेगा। इस बार 1300 से अधिक स्टॉल लगाने की योजना बनाई गई है। हर स्टॉल पर अलग- अलग राज्य की झलक दिखाई देगी। इसमें न केवल देश के बल्कि विदेश से भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचेंगे।

अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में इस वर्ष पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध संस्कृति और विविध परंपराओं को जानने का अवसर मिलेगा। मेले में असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम राज्यों के धार्मिक स्थलों को देखने का मौका मिलेगा। मेले में पर्यटक इन राज्यों की कला, संस्कृति और पारंपरिक खान-पान से रूबरू हो सकेंगे।
विज्ञापन


स्टॉल और दीवारों को पारंपरिक तरीके से गोबर से लीपकर सजाया जाएगा ताकि आगंतुकों को गांव की सादगी महसूस हो सके। मेले को लेकर कारीगरों, कलाकारों और स्थानीय कारोबारियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशासन का दावा है कि सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी। पर्यटन विभाग की ओर से सूरजकुंड परिसर में तेजी से मरम्मत कार्य किया जा रहा है। मेले क्षेत्र में टूट-फूट वाले हिस्सों की सुधार- सफाई के साथ बुनियादी ढांचे को संवारने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम के कामाख्या मंदिर की दिखेगी झलक
पूर्वोत्तर भारत अपने प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत के लिए देश-विदेश में प्रसिद्ध है। मेले में अरुणाचल प्रदेश के तवांग मठ, असम के कामाख्या मंदिर और मेघालय की खासी हिल्स जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों की झलक प्रदर्शित की जाएगी। साथ ही, इन राज्यों की लोक कलाओं, हस्तशिल्प और पारंपरिक वेशभूषा को भी दर्शाया जाएगा। मेला 31 जनवरी से शुरू होकर 15 फरवरी तक लगने वाला है। करीब 34 दिनों बाद मेले का शुभारंभ हो जाएगा। इसको लेकर लोगों में अभी से काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed