फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   More than 1000 girl students study in five rooms

Gurugram News: पांच कमरों में पढ़ती हैं 1000 से ज्यादा छात्राएं

Fri, 09 Jun 2023 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
More than 1000 girl students study in five rooms
न बिजली-पानी न चहारदीवारी, पीएम श्री में चयनित स्कूल में सुविधाएं नहीं
विज्ञापन

राजूद्दीन जंग
नगीना। गलती कहें या सुलझे अधिकारी का फैसला जिसने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगीना को पीएम श्री योजना में शामिल कराया। शुक्रवार को शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की उप सचिव प्रीति मीणा व टीम ने अतिरिक्त उपायुक्त के साथ जमीनी सच्चाई जानने के लिए 2 बजे पीएम श्री योजना में प्रस्तावित कन्या स्कूल नगीना का दौरा किया। यहां केवल 5 कमरों में 1000 से ज्यादा लड़कियों को शिक्षा दी जाती है, जो मानकों के अनुसार गलत है। इन कमरों में चारों तरफ मकड़ी के जाले भी दिखाई दिए, जिससे पता चलता है कि स्थानीय स्कूल प्रशासन अपनी जिम्मेदारी का सही निर्वहन नहीं कर रहा है। इसी परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय है। फूल मालाओं के स्वागत के बाद 2:30 बजे नवनिर्मित भवन का दौरा किया, जहां 11 कमरे बने हैं, इनमें 3 लैब और 2 लाइब्रेरी के हैं। चहारदीवारी, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं।
ग्रामीण दावे कर रहे हैं कि पीएम श्री स्कूल शुरू होने से पहले जिला प्रशासन के साथ मिलकर इन्हें दुरुस्त करा दिया जाएगा। पूर्व जिला पार्षद नसीम अहमद ने अधिकारियों को बताया कि 23 सितंबर 2014 में बड़े आंदोलनों के बाद राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय नगीना को 12वीं का दर्जा मिला। स्कूल में दर्जनों गांवों की 1000 से अधिक लड़कियां शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। एसएमसी कमेटी के चेयरमैन नियाज मोहम्मद ने बताया कि 4 साल पहले 10 लाख 65 हजार रुपये चहारदीवारी के लिए आए, जो अधिकारियों की लापरवाही के कारण न बन सकी। अतिरिक्त उपायुक्त रेनू सोगन ने उपसचिव प्रीती मीणा को विश्वास दिलाया कि इस सप्ताह में पीएम श्री स्कूल की रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस स्कूल को शीघ्र सुविधाओं से लैस कराया जाएगा।
विज्ञापन

नूंह जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत चहल ने कहा कि पता होता तो किसी दूसरे स्कूल को पीएम श्री योजना में देते, लेकिन यह अच्छी बात है कि यहां 15 से 20 गांवों की 1000 से ज्यादा लड़कियां शिक्षा ग्रहण करती हैं। यह स्कूल प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बना रहा है। पीएम श्री स्कूलों के जरिए केंद्र और राज्य सरकार चाहती है कि बेटियों को उच्च एवं आधुनिक शिक्षा मिले। मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी गीता आर्य, नगीना के सरपंच नसीम खान, जिला पार्षद पति परवेज आलम, राजूद्दीन, प्रिंसिपल मोहम्मद इकबाल, मास्टर अरशद, हरिराम समेत एसडीओ व जूनियर इंजीनियर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्शन: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगीना का दौरा करती शिक्षा मंत्रालय की उपसचिव प्रीति मीणा व टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed