फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mohit and Saroj named best athletes at the annual athletic meet.

Gurugram News: वार्षिक एथलेटिक मीट में मोहित और सरोज बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Sun, 11 Oct 2026 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Mohit and Saroj named best athletes at the annual athletic meet.
राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजकीय महाविद्यालय सुल्तानपुर, फर्रुखनगर में शनिवार को चतुर्थ वार्षिक एथलेटिक मीट 2026-27 का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीलम अहलावत दहिया के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मोहित को बालक वर्ग और सरोज को बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रविंद्र कुमार, सदस्य ब्लॉक समिति, वार्ड नंबर तीन, फर्रुखनगर को पौधा भेंट करके किया गया। एथलेटिक मीट में 100 मीटर दौड़, तीन पैर दौड़, भाला फेंक, चक्का फेंक, गोला फेंक और लंबी कूद प्रमुख रहीं। तीन पैर दौड़ के बालिका वर्ग में वर्षा-शीतल की जोड़ी प्रथम, खुशबू-प्रेरणा की जोड़ी द्वितीय और ज्योतिष्णा-काजल की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में चेतन ने पहला, राहुल भाटिया ने दूसरा और तरुण ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में सरोज प्रथम, खुशबू द्वितीय और प्रेरणा तृतीय स्थान पर रही। भाला फेंक में मोहित प्रथम, तविश द्वितीय और लोकेश तृतीय रहे। चक्का फेंक के बालक वर्ग में मोहित, रोहित और तरुण ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सरोज प्रथम, मोना द्वितीय और खुशबू तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोला फेंक के बालक वर्ग में तविश ने पहला, मोहित ने दूसरा और लोकेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सरोज प्रथम, मोना द्वितीय और खुशबू तृतीय रही। लंबी कूद के बालक वर्ग में मोहित प्रथम, तरुण द्वितीय और चेतन तृतीय आए। बालिका वर्ग में सरोज ने पहला, खुशबू ने दूसरा और दीपांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के आधार पर बीकॉम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी मोहित को बालक वर्ग और बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सरोज को बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed