{"_id":"6850679ba2675b969a01224a","slug":"modi-government-has-increased-the-respect-of-indians-all-over-the-world-bakshi-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-60153-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार ने पूरे विश्व में भारतीयों का सम्मान बढ़ाया : बख्शी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार ने पूरे विश्व में भारतीयों का सम्मान बढ़ाया : बख्शी
विज्ञापन
मोदी सरकार के 11 साल संकल्प से सिद्धि के तहत हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मोदी सरकार के 11 साल संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत आर्य समाज मंदिर सेक्टर 14 में भाजपा के द्रोणाचार्य मंडल की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व आईआरएस अनुराग बख्शी मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे। बख्शी ने केंद्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार मोदी सरकार ने पूरी दुनिया में भारत और भारतीयों का सम्मान बढ़ाया है।
अनुराग बख्शी ने कहा कि सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र को लेकर साल 2047 तक आत्म निर्भर विकसित भारत के लक्ष्य को साधने की दिशा में मोदी सरकार द्वारा सतत प्रयास जारी है। मोदी सरकार ने सर्व समावेशी विकास योजनाओं को लागू कर समाज के हर वर्ग को इनका लाभ पहुंचाया है। आज कोई भारत की और आंख उठाकर नहीं देख सकता। बख्शी ने कहा कि भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। बख्शी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में पहले मनोहर लाल और वर्तमान में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही सरकार द्वारा हरियाणा एक हरियाणवी एक के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष सिंगला, वरिष्ठ अधिवक्ता पूनम भटनागर, वरिष्ठ भाजपा नेता कुलभूषण भारद्वाज, प्रियव्रत कटारिया, निगम पार्षद आशीष गुप्ता, दिलीप साहनी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में निगम पार्षद अनूप सिंह, धीरज कौशिक, नमन अग्रवाल, सुमित अरोड़ा, हिमांशु दीक्षित, ललित गांधी, जोगिंदर सहगल, सीमा रानी, पिंकी झा व राजेश रोहिल्ला सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।