फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mock drill conducted at Civil Hospital to assess Ebola virus preparedness

Gurugram News: नागरिक अस्पताल में इबोला वायरस की तैयारी को परखने के लिए हुई मॉक ड्रिल

Sun, 31 May 2026 08:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
Mock drill conducted at Civil Hospital to assess Ebola virus preparedness
डमी मरीजों के माध्यम से उपचार और आपदा प्रबंधन व्यवस्था का किया गया परीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला नागरिक अस्पताल सेक्टर-दस में रविवार को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए इबोला वायरस को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान अस्पताल प्रशासन, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने विभिन्न आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया का अभ्यास किया।
मॉक ड्रिल के दौरान डमी मरीजों को अस्पताल लाया गया, जिनके माध्यम से चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यप्रणाली का परीक्षण किया गया। मरीजों को आपातकालीन कक्ष में पहुंचाने से लेकर प्राथमिक उपचार, जांच, रेफरल और अन्य चिकित्सा प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया गया। डॉक्टरों की टीम ने आपातकालीन स्थिति में मरीजों के उपचार की व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का जायजा लिया। इस दौरान यह भी देखा गया कि किसी बड़े हादसे या आपदा की स्थिति में अस्पताल कितनी तेजी और प्रभावी तरीके से प्रतिक्रिया दे सकता है। अभ्यास के दौरान चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मियों और अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आपदा प्रबंधन और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए भविष्य में भी इस तरह के अभ्यास जारी रहेंगे, जिससे किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति में अस्पताल की प्रतिक्रिया क्षमता और अधिक प्रभावी बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed