{"_id":"688a5fc7600b0261aa0fff2b","slug":"mla-raised-voice-regarding-illegal-slaughter-houses-submitted-memorandum-in-chandigarh-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-105184-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अवैध बूचड़खानों को लेकर विधायक ने उठाई आवाज, चंडीगढ़ में सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अवैध बूचड़खानों को लेकर विधायक ने उठाई आवाज, चंडीगढ़ में सौंपा ज्ञापन
Wed, 30 Jul 2025 11:39 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। मेवात क्षेत्र के गांव घाटा शामशाबाद, सटकपुरी, माँडीखेड़ा, नांगल, जलालपुर और नाईनगला में संचालित बूचड़खानों से उत्पन्न गंभीर पर्यावरणीय और स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर आज एक अहम बैठक चंडीगढ़ और पंचकूला में आयोजित की गई। इस दौरान हरियाणा सरकार के पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण और पर्यावरण चेयरमैन विनीत गर्ग से मुलाकात की गई।
विधायक मामन खान ने इन क्षेत्रों में चल रहे दर्जनों बूचड़खानों से उत्पन्न दुर्गंध, जल प्रदूषण और मक्खी-मच्छरों के आतंक से आमजन को हो रही भारी परेशानी की जानकारी अधिकारियों को दी। उन्होंने कहा कि इन बूचड़खानों के कारण कई किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों का जीवन दूभर हो चुका है। स्थिति इतनी खराब है कि बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है और बीमारियां फैलने का खतरा लगातार मंडरा रहा है। गत एक सप्ताह से मेवात के जिला और ब्लॉक स्तर पर सभी अधिकारियों के मार्फत प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ज्ञापन भेजा गया है।