{"_id":"6505b8d080258371f8096976","slug":"mla-has-been-associated-with-controversies-many-people-have-filed-complaints-in-the-police-station-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-14564-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: विधायक का विवादों से रहा है नाता, कई लोग दे चुके हैं थाने में तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: विधायक का विवादों से रहा है नाता, कई लोग दे चुके हैं थाने में तहरीर
विज्ञापन
ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर को धमकाने का मामला पहुंचा था नगीना थाने
राजूद्दीन जंग
नगीना। नूंह के गांव भादस में जन्मे कांग्रेस विधायक मामन खान का विवादों से पुराना नाता रहा है। एक नहीं बल्कि दर्जनों ऐसे मामले हैं जो उनका लगातार पीछा करते आ रहे थे।
सबसे चर्चित मामला जिला यातायात पुलिस के सब इंस्पेक्टर हरी सिंह का रहा। जब बड़कली चौक पर यातायात जाम में फंसे विधायक टीएसआई से भिड़ गए। हरी सिंह ने नगीना पुलिस थाने में उनके खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। विधायक मामन खान के माफी मांगने के बाद ही यह विवाद सुलझा था।
इसके अलावा मुलथान गांव के अनिल कुमार ने गांव में बिजली नहीं आने की शिकायत विधायक से की थी जिस पर विधायक भड़क गए और फोन पर ही गाली गलौज तक हो गई। इस मामले ने भी काफी तूल पकड़ा था और शिकायत नगीना पुलिस थाना में पहुंच गई थी।
विज्ञापन
ऐसा ही एक मामला अरशद भौंड का भी है जिसे विधायक ने न केवल खरी खोटी सुनाई थी बल्कि जेल की सलाखों के पीछे भिजवा दिया था। वहीं, आम लोगों के साथ उनके रौबीले अंदाज में धमकाने का नजरिया काफी चर्चा में रहा है। इससे लोगों में विधायक के खिलाफ गुस्सा भी रहता है। कुछ महीने पहले गांव भादस के एक युवक को फोन पर जाति सूचक शब्द कहने का मसला काफी वायरल रहा है। उनके गांव में अनुसूचित जाति के परिवारों के साथ हुई लड़ाई-झगड़ों में उनके संबंध निराशाजनक रहे हैं।