फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mixer truck catches fire on highway service lane; driver saves his life by jumping out.

Gurugram News: हाईवे की सर्विस लेन पर चलती मिक्सर ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Wed, 01 Jul 2026 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Mixer truck catches fire on highway service lane; driver saves his life by jumping out.
-इस्लामपुर गांव के पास गुरुग्राम-सोहना रोड पर हादसा, ट्रक का अगला हिस्सा जलकर खाक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राजीव चौक के पास गुरुग्राम-सोहना रोड पर इस्लामपुर गांव के पास बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे चलते कंक्रीट मिक्सर ट्रक में भीषण आग लग गई। ट्रक में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। ट्रक में आग लगने की सूचना मिलते ही सेक्टर-29 फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी मौके पर भेजी। दमकल टीम ने जब तक आग बुझाई, तब तक ट्रक का अगला हिस्सा जल चुका था।
बुधवार दोपहर करीब दो बजे गुरुग्राम-सोहना रोड पर इस्लामपुर गांव के पास से गुजर रहे कंक्रीट मिक्सर ट्रक में आग लग गई। चालक सौरव गुर्जर ने चलते ट्रक से धुआं व चिंगारियां उठती देखी तो वाहन को सड़क के बीच में ही रोक दिया व उससे नीचे उतर गया। आग ने देखते ही देखते ट्रक के अगले हिस्से को चपेट में ले लिया। ट्रक में आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी गई, जिसके बाद सेक्टर-29 फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और टीम ने पानी का छिड़काव करके आग पर काबू पाया। ट्रक में आग लगने के कारण सोहना रोड पर काफी समय तक यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची। आग बुझने के बाद ट्रक को सड़क से हटवाया गया और यातायात को सुचारू कराया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रक में आग लगने के सही कारणों का पता नहीं लगा है।
विज्ञापन

वर्जन
जांच के बाद ही ट्रक में आग लगने के सही कारण का पता चल सकेगा। ट्रक की वायर में शार्ट सर्किट होने से आग लगने की संभावना है। मामले में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। - नरेंद्र यादव, वरिष्ठ फायर अधिकारी, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article