{"_id":"647cc0f1607df0f5cd0d2c2b","slug":"missing-ayush-medical-officer-found-unconscious-after-drinking-alcohol-while-on-duty-gurgaon-news-c-1-1-noi1175-596746-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ड्यूटी के दौरान शराब पीकर लापता आयुष चिकित्सा अधिकारी बेसुध मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ड्यूटी के दौरान शराब पीकर लापता आयुष चिकित्सा अधिकारी बेसुध मिला
विज्ञापन
ग्रामीणों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ भी शराब के नशे में किया हंगामा
आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। क्षेत्र में दो दिन पहले एक प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्र पर महिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रसव पीड़ित महिला और उसके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार कर स्वास्थ्य केंद्र से बाहर भगाने का मामला सामने आया था। इसी तरह एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की एक और करतूत सामने आई है। रविवार को मोबाइल मेडिकल यूनिट पर तैनात आयुष चिकित्सा अधिकारी ड्यूटी के दौरान शराब पीकर लापता हो गया, जो बाद में गांव भोगीपुर में बेसुध हालत में मिला। नशेड़ी चिकित्सा अधिकारी ने ग्रामीणों और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ भी शराब के नशे में जमकर गाली-गलौज कर हंगामा किया।ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। तावडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रवर चिकित्सा अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है तो पुलिस ने नशे में धुत चिकित्सा अधिकारी का मेडिकल कराकर हिरासत में ले लिया है।
तावडू सीएचसी के प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र सोलंकी ने बताया कि मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन पर आयुष चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र माचू की ड्यूटी थी। रविवार को मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहन की टीम गांव चीलावली में पहुंची थी। इस दौरान आयुष चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र माचू शराब के नशे में ही अचानक ड्यूटी से लापता होकर गांव भोगीपुर में पहुंच गया। जहां ग्रामीणों को वह बेसुध हालत में मिला। ग्रामीणों ने उठाया तो आयुष चिकित्सा अधिकारी ने ग्रामीणों के साथ भी गाली गलौज कर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने ही तावडू स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया कि एक चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र माचू शराब के नशे में गांव में मिला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वाहन भेज नशे में धुत चिकित्सा अधिकारी को तावडू सीएचसी में लाया गया। सीएचसी में प्रवेश करते ही आरोपी ने एसएमओ से गाली गलौज शुरू कर दी। मामले को बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी देर बाद अस्पताल में पहुंच पुलिस ने नशे की हालत में मिले आयुष चिकित्सा अधिकारी को हिरासत में ले लिया। डॉ देवेंद्र सोलंकी ने बताया कि शराब के नशे में धुत चिकित्सा अधिकारी का मेडिकल करा कर पुलिस को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त आरोपी द्वारा पहले भी ड्यूटी के दौरान शराब पीकर महिला स्वास्थ्य कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने की बात सामने आई थी। थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
फोटो: ग्रामीणों की गिरफ्त में नशे की हालत में आयुष चिकित्सा अधिकारी।