फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Miscreants shot the young man on the chase

बदमाशों ने पीछा करने पर युवक को मारी गोली

Sun, 13 Dec 2020 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Miscreants shot the young man on the chase
पटौदी। इलाके में रविवार देर रात बदमाशों ने गोयल ट्रंक फैक्ट्री के सामने से दो लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया। भागने के दौरान पीछा करने वाले फैक्ट्री के एक कर्मचारी को गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। कर्मचारी को घायल अवस्था में पटौदी स्थित नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे गुरुग्राम रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

गोयल ट्रंक फैक्ट्री के मालिक रमेश कुमार गोयल ने बताया कि रविवार रात वह दुकान बंद कर रहे थे और पैसों से भरा बैग स्कूटी पर रख दिया था। इसी दौरान दो बदमाश आए और बैग को उठाकर आंबेडकर भवन की तरफ भागने लगे। तभी फैक्ट्री पर काम करने वाले मोबिन उनका पीछा करने लगा। उसे पीछे आता देख बदमाशों ने उसके दाहिने पैर में गोली मार दी। गोली लगने से मोबिन घायल हो गया। जिसे पटौदी उपमंडल नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पटौदी थाना प्रबंधक करण सिंह सहित काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक मौके से कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed