फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   miscreants pelted stones at the painter's house

Gurugram News: पेंटर के मकान पर शरारती तत्वों ने की पत्थरबाजी

Mon, 07 Aug 2023 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
miscreants pelted stones at the painter's house
सीसीटीवी में तीन नकाबपोश दिखे, पुलिस कर रही है जांच
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर 9 थाना क्षेत्र में रहने वाले एक पेंटर के मकान में कुछ शरारती तत्वों ने रविवार की रात 12 बजे पत्थरबाजी की। खिड़की पर शीशा टूटने की आवाज पर पीड़ित जब घर से बाहर निकला तो आरोपी बाइक पर बैठकर भाग गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


इफ्तेखार अहमद ने पुलिस को बताया कि वह पेंटर का काम करता है। वह अपने घर में परिवार के साथ सो रहा था। उसी समय खिड़की का शीशा टूटने की आवाज आई। बाहर देखा तो तीन नकाबपोश युवक बाइक पर खड़े थे। उसके शोर मचाने पर गली में आसपास के लोग एकत्रित हो गए। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed