फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mischievous elements caused damage to Panchayati property

शरारती तत्वों ने पहुंचाई पंचायती संपत्ति को क्षति

Sat, 12 Jun 2021 06:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Mischievous elements caused damage to Panchayati property
फर्रूखनगर। मुशैदपुर गांव में शरारती तत्वों ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया और पंचायती संपत्ति को क्षति पहुंचाई। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शरारती तत्वों ने दो मोबाइल शौचालय, 500 लीटर पानी की टंकी, उसका स्टैंड, आधा दर्जन प्लास्टिक की कुर्सियां, 3 सीमेंट की कुर्सियां, बैंच, 15 सौर ऊर्जा लाइटों की बैटरी, पैनल को तोड़कर सड़क के बीच फेंक दिया। पुलिस ने एसईपीओ सुरजीत सिंह की शिकायत पर मौका मुआयना करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सरपंच रचना यादव वह समाजसेवी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जिला गुरुग्राम का सबसे सुंदर और स्वच्छ गांव बनाने के लिए सांसद, विधायक के अलावा सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत गांव के मुख्य मार्ग पर फूलदार पेड़ पौधे लगाए, पीने के पानी, शौचालय, ग्रामीणों के बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सियां, सौर ऊर्जा से संचालित स्ट्रीट लाइटें लगवाई थी। असामाजिक तत्वों ने विकास कार्यों और सुविधाओं को खराब कर दिया। उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के लिए उन्होंने बीडीपीओ कार्यालय तथा फर्रूखनगर को सूचना दे दी है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed