फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Millet crop, not a single grain was purchased even after 20 days

Gurugram News: बाजरा की फसल, 20 दिन बाद भी नहीं खरीदा गया एक दाना

Thu, 16 Oct 2025 10:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Thu, 16 Oct 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Millet crop, not a single grain was purchased even after 20 days
एजेंसियां क्वालिटी का बहाना बनाकर लौटा रहीं फसलें, मंडी में 1800 से 1900 रुपये क्विंटल बिक रहा बाजरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा में बाजरा खरीद का सीजन बीस दिन पहले शुरू हो चुका है, लेकिन नूंह जिले में अब तक एक भी दाना सरकारी एजेंसी द्वारा नहीं खरीदा गया। किसानों की फसल मंडियों में पहुंच चुकी है, मगर एजेंसियां क्वालिटी खराब होने का हवाला देकर बाजरा खरीदने से इनकार कर रही हैं। इससे किसानों में भारी मायूसी और गुस्सा है।
किसानों का कहना है कि सरकार ने केवल दिखावे के लिए खरीद शुरू करने की घोषणा की, जबकि जमीन पर न पोर्टल सही चल रहे हैं, न एजेंसियां फसल लेने को तैयार हैं। मंडियों में भार और नमी की जांच के नाम पर किसानों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है और आखिर में उनकी फसल अनफिट बताकर लौटा दी जाती है।
विज्ञापन


मंडियों में 1800 से 1900 रुपये में बिक रहा बाजरा

सरकार ने बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2775 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। मंडी में किसानों को 1700 से 1900 रुपये में अपनी उपज बेचनी पड़ रही है। मजबूर होकर कई किसान अपनी फसल आढ़तियों को औने-पौने दामों में बेच रहे हैं ताकि खेत खाली कर अगली फसल की तैयारी कर सकें। सरकार भावंतर भरपाई के केवल 575 रुपये देगी वो भी उसी किसान को जिसका गेटपास कटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने सरकार पर बोला हमला

नूंह के विधायक चौधरी आफताब अहमद ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि किसान आज सड़कों पर परेशान है, लेकिन सरकार मौन है। टोकन जारी नहीं हो रहे, एजेंसियां खरीद से मुंह मोड़ रही हैं। यह साबित करता है कि मौजूदा सरकार पूरी तरह किसान विरोधी और कागज़ी योजनाओं वाली सरकार है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द खरीद शुरू नहीं हुई तो किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

00
कृषि विभाग और खरीद एजेंसियों के अधिकारी इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे। उनका कहना है कि बाजरा तय मापदंड पर खरा नहीं उतर रहा। इसलिए खरीद नहीं कि जा रही।
जमील अहमद, मैनेजर खरीद एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed