{"_id":"6a174b3ae386d135bf04cf7a","slug":"milk-black-marketing-peaks-on-eid-milk-being-sold-above-fixed-prices-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-112372-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ईद पर दूध की कालाबाजारी चरम पर, तय कीमत से महंगा बिक रहा दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ईद पर दूध की कालाबाजारी चरम पर, तय कीमत से महंगा बिक रहा दूध
विज्ञापन
-ब्रांडेड कंपनियों के पैक दस से पंद्रह रुपये अधिक कीमत पर बेचे जा रहे, लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। ईद पर्व नजदीक आते ही क्षेत्र में दूध की कालाबाजारी और ओवररेटिंग का मामला फिर से सामने आने लगा है। वीटा, अमूल समेत अन्य कंपनियों के आधा लीटर और एक लीटर दूध के पैकेट निर्धारित कीमत से 10 से 15 रुपये अधिक दाम पर बेचे जा रहे हैं। बढ़ती मांग का फायदा उठाकर कुछ दुकानदार और स्टॉकिस्ट उपभोक्ताओं की मजबूरी का लाभ उठा रहे हैं।
ईद के मौके पर घरों में सेवइयां, मिठाइयां और अन्य पकवान बनाने के कारण दूध की मांग अचानक बढ़ जाती है। ऐसे में कई लोग पहले से ही बड़ी मात्रा में दूध का स्टॉक जमा कर लेते हैं। बाद में बाजार में कृत्रिम कमी दिखाकर ऊंचे दामों पर दूध बेचा जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाजार में पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद कई दुकानदार जानबूझकर दूध रोककर रखते हैं और मांग बढ़ने पर मनमाने दाम वसूलते हैं। इसका सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है, जिन्हें मजबूरी में महंगा दूध खरीदना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में पशुपालकों की संख्या लगातार घट रही है, जिसका सीधा असर दूध उत्पादन पर पड़ रहा है। पहले गांवों में अधिकांश परिवार पशुपालन से जुड़े रहते थे, लेकिन बढ़ती लागत और कम मुनाफे के कारण लोग इस व्यवसाय से दूरी बना रहे हैं। इसके चलते स्थानीय स्तर पर दूध का उत्पादन कम हुआ है और मांग बढ़ने पर संकट की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
प्रभावी कार्रवाई न होने से बढ़ रही समस्या :
लोगों का कहना है कि मार्च माह में भी मीठी ईद पर दूध की ओवररेटिंग की शिकायतें मापतोल विभाग तक पहुंची थीं। उस दौरान विभाग ने कुछ दुकानदारों के चालान भी काटे थे, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण त्योहारों पर फिर से कालाबाजारी शुरू हो गई है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से बाजार में नियमित निरीक्षण और छापेमारी अभियान चलाने की मांग की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
माप तौल विभाग के अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग को दूध की ओवर रेटिंग की शिकायतें मिल रही हैं। शिकायत मिलने पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों को निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।