फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Middle aged man s dead body found lying on roadside in Gurugram

सड़क, शव और हत्या का संदेह: रोड किनारे पड़ी मिली अधेड़ की लाश... मौके पर बिखरा मिला काफी खून, सिर पर थी चोट

Tue, 06 Jan 2026 07:01 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 06 Jan 2026 07:01 PM IST
सार

मृतक के परिवार वालों ने हत्या का संदेह जताया है। सेक्टर-10 थाने की पुलिस जांच कर रही है। अज्ञात के खिलाफ हत्या की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 

विज्ञापन
Middle aged man s dead body found lying on roadside in Gurugram
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के सेक्टर-10 थाने के अंतर्गत सेक्टर-37 में मंगलवार की सुबह सड़क पर एक कैंटिन के ठेकेदार का शव पड़ा मिला। मृतक के सिर पर चोट के निशान थे और सड़क पर काफी खून बिखरा हुआ था। जिस जगह पर शव पड़ा था, उसके पास ही गाड़ी भी खड़ी थी। शव पड़ा मिले होने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

मृतक की पहचान पलवल के विधावली गांव निवासी संजय शर्मा (55) के रूप में हुई है। वर्तमान में गुरुग्राम के रमा गार्डन में अपने बेटे, पत्नी और माता-पिता के साथ रह रहे थे। उन्होंने अलग-अलग जगहों पर कैंटीन के ठेके लिए हुए थे। संजय शर्मा डीपीजी ग्रुप ऑफ कॉलेज के बाहर भी कैंटीन चलाते थे। मंगलवार सुबह करीब 7.15 बजे वे अपनी ब्रेजा कार लेकर घर से कॉलेज में कैंटीन के लिए निकले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से कुछ दूरी पर ही संजय शर्मा मृत अवस्था में मिले। राहगीरों ने सड़क पर शव देखा तो पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। सूचना मिलने पर सेक्टर-10 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल, फिंगरप्रिंट व क्राइम ऑफ सीन की टीमों को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। पुलिस इस मामले को दुर्घटना मान रही है।

विज्ञापन

वहीं, मृतक संजय शर्मा के परिवार का आरोप है कि सोमवार को कैंटीन के बाहर कुछ युवकों का झगड़ा हुआ था। सीसीटीवी फुटेज नहीं देने पर कुछ युवकों ने संजय शर्मा को धमकी दी थी। संजय शर्मा (मृतक) के भाई पंकज शर्मा ने बताया कि उन्हे 8 बजे सूचना मिली कि संजय का एक्सीडेंट हो गया है। हम मौके पर पहुंचे तो पता चला कि यह एक्सीडेंट नहीं, बल्कि हत्या है।

पंकज शर्मा ने आरोप लगाया है कि बीते सोमवार को युवकों में कैंटीन के सामने झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में एक युवक संजय शर्मा से सीसीटीवी फुटेज मांगने आया तो उन्होंने फुटेज देने से मना कर दिया था। ऐसे में युवक संजय शर्मा को देख लेने की धमकी देकर गए थे। पंकज शर्मा ने आरोप लगाया कि सोमवार को ही कुछ युवकों ने संजय शर्मा का पीछा भी किया था। 

मामले में जांच अधिकारी व सेक्टर-10 थाना के प्रभारी कुलदीप ने बताया कि परिवार वालों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की विभिन्न बिंदुओं के आधार पर जांच की जा रही है। मामले की जांच में अपराध शाखा की टीमें भी लगी हैं। जांच के बाद जल्द ही मामले की सही जानकारी जुटा ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed