{"_id":"67338f62ce4e0e98240212b6","slug":"mewat-truck-driver-missing-with-goods-worth-lakhs-of-rupees-gurgaon-news-c-1-1-noi1188-2308124-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लाखों रुपये का सामान लेकर मेवात का ट्रक चालक गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लाखों रुपये का सामान लेकर मेवात का ट्रक चालक गायब
विज्ञापन
असम से लखनऊ के लिए रवाना हुआ था, असम पुलिस कर रही तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। असम से लखनऊ के लिए चले लाखों रुपये के माल से भरे मेवात के एक ट्रक के गायब होने का मामला सामने आया है। माल भेजने वाली कंपनी ने मेवात के एक ट्रक मालिक पर ट्रक को गायब करने का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में हरियाणा और असम की पुलिस को शिकायत भेजी गई है, जिस पर असम पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
गीता एक्सपोर्ट्स कंपनी के संचालक अनिल तिवारी ने बताया कि उन्होंने असम से लखनऊ माल भेजने के लिए एक ट्रक किराये पर किया। ट्रक मालिक मेवात के तावडू क्षेत्र का रहने वाला है। अक्तूबर के अंत में यह ट्रक असम के कर्बी आंगलोंग जिले से भरकर लखनऊ के लिए रवाना हुआ था लेकिन, लखनऊ नहीं पहुंचा। अनिल तिवारी का आरोप है कि गाड़ी मालिक के इशारे से ट्रक चालक ने माल को रास्ते में ही गायब कर दिया, जिसकी सूचना मिली तो उन्होंने ट्रक मालिक से संपर्क किया। जिसने पहले उन्हें गुमराह करने की कोशिश की और फिर माल नहीं देने की धमकी दी। अनिल तिवारी ने कई बार अपने स्तर पर विवाद का समाधान करने का प्रयास किया। लेकिन नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने असम पुलिस को शिकायत करते हुए नूंह एसपी और तावडू डीएसपी को भी व्हाट्सएप के माध्यम से मैसेज भेजकर मामले से अवगत कराया। फिलहाल असम की जिला आंगलोंग पुलिस शिकायत मिलने पर कार्रवाई में जुटी है। जबकि इस मामले में तावडू डीएसपी मुकेश कुमार का कहना है कि यह असम पुलिस का मामला है। संबंधित कंपनी के मालिक की ओर से उन्हें सिर्फ अवगत कराया गया था। असम पुलिस द्वारा सहयोग मांगने पर मदद की जाएगी।