फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   metro trial complete, comes 10 to 20 minutes before

सोमवार से चलेगी मेट्रो : अतिरिक्त समय लेकर पहुंचें

Sun, 06 Sep 2020 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
metro trial complete, comes 10 to 20 minutes before
ट्रायल के लिए पटरी पर उतारी रेपिड मेट्रो। फोटो - सुदर्शन झा - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। लॉकडाउन में 169 दिन बंद रहने के बाद सोमवार को मेट्रो व रेपिड मेट्रो ट्रेन शुरू होंगी। इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोशन (डीएमआरसी) और जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। स्मार्ट कार्ड धारकों को मास्क लगाने के बाद निर्धारित गेट से मेट्रो स्टेशन में प्रवेश मिलेगा। रविवार को डीएमआरसी की टीम ने जिले में स्थित पांचों स्टेशनों के साथ रेपिड मेट्रो का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

रविवार को मेट्रो और रेपिड मेट्रो का कई बार ट्रायल लिया गया। इस दौरान ट्रेन को निर्धारित स्टेशनों पर 25 सेकेंड तक रोका गया। यह समय मेट्रो के पहले समय से 10 सेकेंड अतिरिक्त है। अधिकारियों ने ट्रायल के दौरान सामने आई कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। सुबह से ही मेट्रो स्टेशन के सभी प्रवेश गेटों को बंद रखा गया। स्टेशन परिसर में सफाई की गई। सुबह 7 बजे से ही मेट्रो व रेपिड मेट्रो पहले की तरह दौड़ने लगीं। इस दौरान किसी भी यात्री को स्टेशन व मेट्रो में प्रवेश की अनुमति नहीं थी। मेट्रो अधिकारियों और स्टाफ ने स्वयं ट्रेन में सफर कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

डीएमआरसी प्रवक्ता हिमांशु ने बताया कि स्टेशन पर यात्रियों के सामाजिक दायरे के लिए निशान बनाए गए हैं। ट्रेन में बैठने के दौरान दो यात्रियों के बीच एक सीट को खाली रखा जाएगा। बिना मास्क लगाए किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गेट पर आरोग्य सेतु एप देखने और सैनिटाइज करने के बाद ही यात्री को आगे बढ़ने की अनुमति होगी। मेट्रो सुबह 7 से 11 बजे और शाम 4 से रात 8 बजे तक दो चरणों में चलेगी। 11 से 4 बजे के बीच ट्रेनों को सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशु ने बताया कि मेट्रो के गुरुग्राम जिले में पांच स्टेशन हैं। इन सभी पर मेट्रो रुकेगी। पहले स्टेशन पर 10 से 15 सेकेंड के लिए मेट्रो के गेट खुलते थे, जो अब 25 से 30 सेकेंड होगा। इससे मेट्रो की ट्रिप पर मामूली असर पड़ेगा। स्मार्ट कार्ड वालों को ही ट्रेन में प्रवेश दिया जाएगा। टोकन से प्रवेश पर 12 सितंबर के बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed