फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Metro corridor will be decided keeping in mind the storm drain.

Gurugram News: बरसाती नाले को ध्यान में रखकर तय होगा मेट्रो कॉरिडोर

Tue, 30 Sep 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Metro corridor will be decided keeping in mind the storm drain.
जीएमआरएल की टीम जीएमडीए के साथ नाले और अंडरपास मसले पर करेगी बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण में सेक्टर नौ से साइबर सिटी तक निर्माण में आ रही तकनीकी समस्याओं को जल्द दूर कराया जाएगा। इसके लिए गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के अधिकारियों के साथ बैठक होनी है। कॉरिडोर में आ रहे बरसाती नाले लेग-एक व दो के साथ अंडरपास के निर्माण पर विस्तार से चर्चा कर इसे फाइनल किया जाएगा।
जीएमआरएल की ओर से दूसरे चरण में मिट्टी की जांच और जीपीआर सर्वे चल रहा है। कॉरिडोर में जीएमडीए के पांच अंडरपास का निर्माण जीएमआरएल की ओर से किया जाना है। ऐसे में इन अंडरपास को लेकर जीएमडीए से विस्तृत चर्चा की जानी है। जीएमडीए यदि कोई बदलाव चाहता है या पहले के आधार पर निर्माण होगा तो ऐसे में इन अंडरपास के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की जानी है। इसी आधार पर सिस्ट्रा एजेंसी अंडरपास के डिजाइन को अंतिम रूप देगी। दूसरा अशोक विहार के पास जीएमडीए का बरसाती नाला लेग-2 मेट्रो के कॉरिडोर में आ रहा है। यह नाला आठ मीटर चौड़ा है और इसे बेहतर करने की जीएमडीए की योजना है। तीसरा ओल्ड दिल्ली रोड से रेजांगला चौक पर लेग-1 नाला भी कॉरिडोर में आ रहा है।
विज्ञापन

जीएमआरएल के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों नाले शहर के पानी निकासी के अहम हैं। जीएमडीए की टीम से चर्चा कर मेट्रो अलाइनमेंट को फाइनल किया जाएगा। एक-दो दिन में जीएमडीए के इंजीनियरों के साथ चर्चा कर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। दूसरे चरण में सेक्टर-9, सेक्टर-7, सेक्टर-4, सेक्टर-5, अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-4, उद्योग विहार फेज-5 व साइबर सिटी स्टेशन शामिल हैं। इसी रूट में सेक्टर 3ए/4/5 में रेलवे रोड चौक, सेक्टर-5 जंक्शन, कृष्णा चौक, रेजांगला चौक पर अंडरपास बनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed