{"_id":"64f5db2f0810efbcbb0be904","slug":"merit-of-b-pharmacy-has-not-been-released-now-till-10th-can-apply-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-13646-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बी फार्मेसी की मेरिट नहीं हुई जारी, अब 10 तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बी फार्मेसी की मेरिट नहीं हुई जारी, अब 10 तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
जीयू ने आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ाई, सोमवार को जारी होनी थी मेरिट
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय (जीयू) में बी फार्मेसी के लिए सोमवार को मेरिट जारी नहीं की गई। इस दौरान आवेदन की तारीख बढ़ाकर दस सितंबर कर दी गई है। जीयू प्रबंधन ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
बी फार्मा में दाखिले के इच्छुक छात्रों को हरियाणा में फार्मेसी के दाखिले के लिए आयोजित ओसीईटी यानी ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही दाखिला आरक्षण की सुविधा भी केवल पहली मेरिट पर जारी होगी। इसके बाद जारी होने वाली दूसरी मेरिट में छात्रों को आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। विवि प्रबंधन की ओर से सोमवार को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए गए।
अब बी फार्मेसी में दाखिले के इच्छुक छात्र दस सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 14 सितंबर को पहली मेरिट जारी होगी। दूसरी मेरिट 18 सितंबर को जारी होगी। विवि के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया में छात्र हित अनुसार बदलाव किए जा रहे है। दाखिला आवेदन के लिए छात्रों को अतिरिक्त समय दिया जा रहा है।