{"_id":"602ff9168ebc3e1dcd5a9773","slug":"mentally-disturbed-woman-hangs-up-gurgaon-news-noi5667045182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से परेशान महिला ने फंदा लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक रूप से परेशान महिला ने फंदा लगाया
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-9 में मानसिक रूप से परेशान एक महिला ने बृहस्पतिवार रात फंदा लगा लिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सेक्टर-9 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। घटना के बाद से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
सेक्टर-9 थाने में तैनात एसआई सतीश कुमार के मुताबिक, भवानी एन्कलेव में रिचा अपने पति और बच्चों के साथ रहती थी। वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी, जिस कारण उसने परिजनों से बातचीत करना भी बंद कर दिया था। परिजनों का कहना है कि रिचा काफी गुस्से वाले स्वभाव की थी। बृहस्पतिवार रात 8 बजे रिचा अपने पति से कमरे में सोने की बात कहकर चली गई। जब थोड़े समय बाद पति कमरे में पहुंचा, तो देखा कि रिचा का शव फंदे पर लटका पड़ा था। इसके बाद उसने आनन-फानन में परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, जांच अधिकारी सतीश कुमार का कहना है कि मामले में धारा-174 की कार्रवाई का जा रही है। साथ ही घटना की हर पहलू से जांच पड़ताल की जा रही है। घटना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।