फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   men arrested

Gurugram News: पुलिस ने पांच हजार रुपये के इनामी वांछित को किया गिरफ्तार

Tue, 22 Jul 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
men arrested
-राजस्थान पुलिस ने घोषित किया हुआ है इनाम, गोकसी का है आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। अपराध शाखा नूंह की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच हजार रुपये के इनामी अपराधी दिलशाद पुत्र जफरुद्दीन निवासी गांव सूडाका थाना सदर नूंह को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नूंह पुलिस की सतर्कता और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। आरोपी पर राजस्थान पुलिस द्वारा पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

नूंह पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि दिलशाद के खिलाफ नूंह, पलवल और राजस्थान में गोकसी समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें गोकसी के आरोप में दो मुकदमे सदर नूंह में, एक पलवल सिटी, एक पलवल कैंप थाना में दर्ज है। इसके अतिरिक्त वह थाना बहीन, पलवल में दर्ज अवैध हथियार अधिनियम के मामलें में भगोड़ा घोषित है। जबकि राजस्थान के थाना कुम्हेर जिला डीग में बीते साल दर्ज एक मुकदमे में भी वह आरोपी है। आरोपी दिलशाद को आगामी कार्यवाही के लिए सीएस स्टाफ नूंह के हवाले किया गया है। जिसे सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed