फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Meeting of the Congress women's wing regarding the 'Srijan Abhiyan' in Gurugram.

Gurugram News: कांग्रेस के महिला संगठन सृजन अभियान पर गुरुग्राम में बैठक

Sun, 20 Sep 2026 08:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Meeting of the Congress women's wing regarding the 'Srijan Abhiyan' in Gurugram.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। कांग्रेस के महिला संगठन सृजन अभियान के तहत गुरुग्राम कांग्रेस कार्यालय में एक अहम बैठक हुई। इसमें हरियाणा महिला कांग्रेस की पर्यवेक्षक नीतू वर्मा सोइन ने शिरकत की और कार्यकर्ताओं से मिलें।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर, ग्रामीण अध्यक्ष वर्धन यादव और एआईसीसी सचिव सुनीता सहरावत भी मौजूद थे। उन्होंने नीतू वर्मा सोइन का स्वागत किया। नीतू वर्मा सोइन ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती पर चर्चा की। इस दौरान बायोडाटा भी लिए गए। इसका उद्देश्य बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को संगठन में अहम जिम्मेदारी देना है। उन्होंने कहा कि घर की तरह संगठन में भी महिलाओं की मजबूत भागीदारी होनी चाहिए। राहुल गांधी और अलका लांबा संगठन में 50 फीसदी महिलाओं की भागीदारी चाहते हैं। बायोडाटा की जांच के बाद जमीनी स्तर पर काम करने वाली महिलाओं को पद और जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन


महिला भागीदारी बढ़ाने पर जोर
पंकज डावर ने कहा कि गुरुग्राम में महिला कांग्रेस को मजबूत करना सबका कर्तव्य है। शहर की महिला कार्यकर्ताओं को जोड़कर उन्हें मान-सम्मान दिया जाएगा। वर्धन यादव ने कहा कि गांव-देहात की महिलाओं को संगठन में आगे लाया जाएगा। सोहना, पटौदी, फर्रुखनगर सहित हर ब्लॉक से महिलाओं को जोड़ा जाएगा। बैठक में बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed