फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Meeting of Haryana Electricity Pensioner Welfare Association regarding demands

Gurugram News: मांगों को लेकर हरियाणा बिजली पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक

Mon, 15 Sep 2025 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Meeting of Haryana Electricity Pensioner Welfare Association regarding demands
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। बिजली निगम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली हरियाणा बिजली पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक योगराज मनचंदा की अध्यक्षता में महरोली रोड स्थित बिजली निगम के विश्राम गृह में हुई। जिसमें एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी, सदस्य शामिल हुए। मंच संचालन महासचिव बनवारी लाल शर्मा ने किया। यूनिट प्रधान राजन शर्मा ने बिजली पेंशनर सेवा केंद्र की सेवाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

महासचिव का कहना है कि प्रदेश सरकार विधायकों व पूर्व विधायकों की पेंशन व भत्तों में वृद्धि तो कर रही है, लेकिन पेंशनरों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। अन्य प्रदेशों में पेंशनरों को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं, जबकि हरियाणा में वे अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं। उनका कहना है कि एसोसिएशन की मांग है कि 5 प्रतिशत पेंशन वृद्धि की जाए, कम्यूटेशन पेंशन एवं नेशनल इंक्रीमेंट के मामलों का समाधान किया जाए। कैशलेस मेडिकल चिकित्सा और बिजली पेंशनरों को कार्यरत कर्मचारियों के समान ही निशुल्क बिजली यूनिट की सुविधा दी जाए। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री व बिजली मंत्री से मांग की है कि पेंशनरों की मांगों पर ध्यान देकर उनका समाधान किया जाए। बैठक में प्रीतमपाल पाल सिंह, शिशुपाल सिंह सैनी, गोपी चंद, सोहन मुकुट, तारा चंद, श्याम लाल, ओम प्रकाश समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed