फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Meeting between Sarpanchs and officials

Gurugram News: सरपंचों और अधिकारियों के बीच हुई बैठक

Fri, 18 Jul 2025 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Meeting between Sarpanchs and officials
फर्रुखनगर। कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह के आग्रह पर सरपंच एसोसिएशन खंड फर्रुखनगर की अध्यक्षता में सरपंचों और विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार सज्जन सिंह, थाना प्रभारी संतोष कुमार, एसडीओ बिजली मनवीर सिंह व अस्पताल प्रतिनिधि डॉ. अजय कुमार मौजूद रहे। बैठक में सरपंचों ने स्थानीय समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। थाना प्रभारी ने सभी कानूनी कार्यों में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. अजय कुमार ने घटते लिंगानुपात और भ्रूण हत्या पर चिंता जताई और कानूनी कार्रवाई की बात कही। तहसीलदार ने लोगों से अपील की कि वे बिना संकोच अपनी समस्याएं सीधे रखें। बिजली आपूर्ति पर एसडीओ ने कहा कि ट्रांसफार्मर की बढ़ाए जा रहे हैं और इस सीजन के बाद सुधार कार्य शुरू होगा। सरपंच प्रधान चौ. धर्मपाल ने प्रशासन से आग्रह किया कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आए कार्यों को प्राथमिकता से हल किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed