{"_id":"696f72186ad966f01a0f8636","slug":"medical-of-transformers-mandatory-on-the-entrance-portal-of-the-instructor-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-77636-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ट्रांसफॉर्मर की निवारक रखरखाव की एंट्री पोर्टल पर अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ट्रांसफॉर्मर की निवारक रखरखाव की एंट्री पोर्टल पर अनिवार्य
विज्ञापन
बिजली निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने गर्मी के पहले ट्रांसफार्मरों के मेंटनेंस के आदेश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत और निर्बाध रखने के लिए वितरण और पावर ट्रांसफार्मर की देखरेख से जुड़ी जानकारियां पोर्टल पर अपडेट रखने के आदेश जारी किए हैं। ट्रांसफार्मर संबंधित सभी गतिविधियां और उनपर हुए व्यय टीआईएमएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए जाएंगे।
प्रबंध निदेशक ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए हैं कि ट्रांसफॉर्मर क्षति दर को एचईआरसी (हरियाणा बिजली नियामक आयोग) मानकों के भीतर सख्ती से नियंत्रित किया जाए। इसके लिए विशेष रूप से ग्रीष्मकालीन पीक अवधि से पहले एहतियातन रखरखाव को अत्यंत आवश्यक बताया गया।
निगम ने निर्देश दिए हैं कि वितरण, पावर, पीएटी, ट्रांसफॉर्मर के रखरखाव डीएचबीवीएन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाए, ताकि गर्मियों के दौरान ट्रांसफॉर्मर फेल होने की घटनाओं में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन
डीएचबीवीएन प्रबंधन का मानना है कि इस व्यवस्था से न केवल ट्रांसफॉर्मर की निगरानी बेहतर होगी, बल्कि रखरखाव कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी। इस संबंध में डीएचबीवीएन भंडार नियंत्रक ने बताया कि सभी अधीक्षण अभियंता (ऑपरेशन) और सभी संबंधित अधिकारियों ने इन निर्देशों का पालन करना है, ताकि प्रिवेंटिव मेंटेनेंस की प्रभावी मॉनिटरिंग हो सके और बिजली व्यवस्था को ओर अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।