फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Meat and Biryani shops will be closed till Shivratri festival

Gurugram News: शिवरात्रि पर्व तक मीट और बिरयानी की दुकानें होंगी बंद

Mon, 10 Jul 2023 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Meat and Biryani shops will be closed till Shivratri festival
उप पुलिस अधीक्षक ने मीट यूनियन के संचालकों से की अपील
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। शिवरात्रि पर्व और कांवड़ियों के आवागमन को देखते हुए मीट और बिरयानी की दुकानों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। सोमवार को उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने मीट यूनियन, होटल तथा ढाबा संचालकों के साथ बातचीत कर मीट की दुकानों को बंद करने के लिए अपील की। मीट यूनियन के लोगों ने पुलिस को सहयोग व आश्वासन का भरोसा दिया है।

उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 15 जुलाई को शिवरात्रि का पर्व है। ऐसे में शिवभक्त कांवड़ियों का कांवड़ लेकर आने का सिलसिला चलेगा। डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि मेवात क्षेत्र सदियों से भाईचारे का प्रतीक रहता है। दोनों ही समुदायों के लोग धर्मों का पूरा मान सम्मान करते हैं। शिवमंदिर की ओर जाने वाली तिजारा रोड वाली सड़क पर खुली मीट मांस की दुकानें व अन्य होटल बंद रहेंगे।
विज्ञापन

फोटो : उप पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed