{"_id":"6612f289d1bb80db2208c8c4","slug":"mastermind-of-kidney-scandal-out-of-custody-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-28665-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: किडनी कांड का मास्टर माइंड गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: किडनी कांड का मास्टर माइंड गिरफ्त से बाहर
विज्ञापन
पुलिस दिल्ली, गुरुग्राम सहित अन्य स्थानों पर कर रही है छापेमारी, रांची में परिजनों से जुटाई जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अंतरराष्ट्रीय किडनी कांड के खुलासे के तीन दिन बाद भी मास्टर माइंड मुर्तुजा अंसारी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने उसे दबोचने के लिए अलग-अलग पांच टीमें लगा रखी हैं। उसकी कुंडली खंगालने के लिए पुलिस की एक टीम रांची में रविवार की देर शाम उसके घर पहुंची । जहां पर उसके जानकारों से उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
किडनी कांड के मास्टर माइंड मुर्तुजा अंसारी को जयपुर पुलिस तलाश रही है। उसके साथ ही सदर थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले दर्ज मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस की पांच अलग-अलग टीमें उसे दबोचने का प्रयास कर रही हैं। पुलिस को अब तक की छानबीन में पता चला है कि वह लग्जरी लाइफ जीता था। ज्यादातर होटलों में ही ठहरता था। पुलिस को उसके गुरुग्राम में रहने के ठिकाने तक की जानकारी नहीं है।
रांची में रहने वाले उसके परिवार की स्थिति अच्छी नहीं है। उसने एक मदरसे से शिक्षा ली थी। वह पढ़ने में शुरू से ही तेज था। जिन 9 लोगों को आबिल गेस्ट हाउस में ठहराया गया था। वह उनको ठहराने से पहले एक अप्रैल को गेस्ट हाउस आया था। यहां पर चार कमरे तय करने के बाद वापस गया था। उसके बाद ठहरने वाले आ गए थे। उनसे मिलने के लिए वह तीन अप्रैल को दोबारा गेस्ट हाउस में आया था।
विज्ञापन
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चार लोग हुए दाखिल
गुरुग्राम। किडनी कांड में फंसे चार लोग अब तक दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दाखिल हो गए हैं। किडनी बदलवाने के लिए 24 साल का युवक जयपुर आया था। जिसकी किडनी लगनी थी वह नहीं लग सकी। उसकी हालत गंभीर होने पर पहले उसे रेफर किया गया था। उसके बाद सिविल अस्पताल में दाखिल दो अन्य को भी रेफर कर दिया गया । पुलिस अधिकारी का कहना है कि सबसे पहले उनकी चुनौती बीमार लोगों का उपचार कराने की है।
परिजनों के पास बांग्लादेश से आया फोन
बांग्लादेश से आये पांच लोग अभी भी गेस्ट हाउस में हैं। वह डरे व सहमे हुए हैं। उनके पास गेस्ट हाउस के लैंड लाइन फोन पर बांग्लादेश से परिजनों का फोन आया था और खैरियत ली है। आस-पास के होटल व गेस्ट हाउस में रहने वाले बांग्लादेशियों ने भी उनसे संपर्क किया था। रमजान का महीना होने के कारण कुछ लोग रोजे से भी हैं। गेस्ट हाउस संचालक रोहित ने बताया कि साढ़े चार माह पहले ही गेस्ट हाउस शुरू किया है। जितने लोग गेस्ट हाउस में ठहरे हैं उनके पासपोर्ट व अन्य कागजात की जांच के बाद ही उनको कमरा दिया गया है। पांच दिन के लिए बोलकर कमरा लिया गया था। शुरूआत में लोग ऐसा ही करते हैं। बाद में डाक्टर के दो माह बाद बुलाने पर उसी कमरे को आगे बढ़ा लेते हैं। जिस गेस्ट हाउस में किडनी कांड में फंसे लोग ठहरे हैं वह चार मंजिला है और लोगों के ठहरने के लिए 32 कमरे हैं।
वर्जन
किडनी कांड के मास्टर माइंड की तलाश में अलग-अलग पांच टीमें छापा मारी कर रही हैं। जल्द ही उसे दबोचा जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही कई सवालों के जवाब मिलेंगे। - कपिल अहलावत, एसीपी सदर, गुरुग्राम।