{"_id":"69ab1515592cc9a4d80c1a52","slug":"master-sewer-lines-will-be-cleaned-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81418-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मास्टर सीवर लाइनों की होगी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मास्टर सीवर लाइनों की होगी सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएमडीए ने जारी किया टेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने शहर की मास्टर सीवर लाइनों की मरम्मत समेत अन्य कार्यों के लिए करीब एक करोड़ का टेंडर जारी किया है। दूसरी ओर कई मास्टर सीवर लाइनों को साफ कराने की तैयारी कर रहा है। इसमें गुरुग्राम के सबसिटी-I, II और III में टूटी/ब्लॉक हुई मास्टर सीवर लाइन की मरम्मत, सीवर लाइन की बैरिकेडिंग, सीवेज के बहाव, सफाई के लिए हाई पावर सुपर सकर मशीन, गहरी खोदाई के लिए जेसीबी व हाइड्रा किराये पर लेना, पाइप को ठीक करना जैसे कार्य शामिल हैं। इसके अलावा जीएमडीए सेक्टर 54/55, सेक्टर 53/56, सेक्टर 52/52ए, सेक्टर 43/44, सेक्टर 29/30, सेक्टर 38/39, सेक्टर 32/38, सेक्टर 27/29 और सेक्टर 28/29 डिवाइडिंग मास्टर रोड की सीवर लाइनों को साफ कराने जा रहा है। वहीं अतुल कटारिया चौक से सेक्टर-12ए तक हाई पावर सुपर सकर मशीन से 600 एमएम और 1000 एमएम की मास्टर सीवर लाइन की डिसिल्टिंग कराई जाएगी। जबकि, पुरानी दिल्ली रोड, सेक्टर-17/18 डिवाइडिंग रोड के रोड जंक्शन पर 600 एमएम की पाइप डाली जाएगी। इस पर करीब 2.92 करोड़ रुपये खर्च होंगे।