फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Married woman committed suicide by hanging herself from the fan

Gurugram News: पंखे से लटक कर विवााहिता ने की आत्महत्या

Wed, 03 May 2023 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Married woman committed suicide by hanging herself from the fan
एक कार, दो लाख नकदी के लिए ससुराल पक्ष के लोग करते आ रहे थे मांग
विज्ञापन

मृतक के पिता ने सास, ससुर, दामाद, ननद के खिलाफ दी शिकायत
संवाद न्यूज़ एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। वार्ड छह की बेटी ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता रोहताश कुमार ने सिटी चौकी में दी शिकायत में बताया कि लगभग छह वर्ष पूर्व उसकी बेटी शालिनी की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ जुरहेरा जिला भरतपुर, राजस्थान के रहने वाले मुकेश पुत्र जगदीश के साथ हुई थी। उसने अपनी हैसियत अनुसार काफी दान दहेज भी दिया। शिकायत में बताया कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही विवाहिता को दहेज के लिए मारने-पीटने लगे और दहेज के लिए तंग करने लगे और एक स्विफ्ट कार एवं दो लाख रुपये की नकदी के लिए मांग करने लगे। इस संदर्भ में कई बार ससुराल पक्ष के लोगों से पंचायत भी हुई, लेकिन पंचायत का उन लोगों पर कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने छह अप्रैल 2023 को दोबारा उसकी बेटी के साथ मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया। घटना की सूचना पाकर जुरहेरा राजस्थान पुलिस की सहायता लेकर पीड़िता को अपने घर फिरोजपुर झिरका ले आया, लेकिन उन्होंने मृतक के दोनों बच्चों को देने से मना कर दिया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में काफी कहासुनी भी हुई, लेकिन लड़की पक्ष के लोगों से दहेज में एक गाड़ी एवं दो लाख रुपये की मांग पर अड़े रहे। आखिरकार तंग आकर पीड़िता ने बुधवार को अपने कमरे के छत के पंखे से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सिटी चौकी प्रभारी जगदीश चंद का कहना है कि मृतक बेटी के पिता की शिकायत मिल गई है। विवाहिता के शव को मांडीखेड़ा के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। मामले की गहनता से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

फोटो।: मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed