फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Married woman committed suicide by hanging herself from a fan

Gurugram News: विवाहिता ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

Wed, 02 Jul 2025 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Married woman committed suicide by hanging herself from a fan
मृतका के पिता ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मामला, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। खंड के सापंका गांव में अपने पति के साथ किराये पर रहने वाली महिला (22) ने बीते सोमवार की रात पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता की शिकायत पर पटौदी थाने में पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छतरपुर (मध्य प्रदेश) के बिछोरनिया निवासी रामनाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी उमा की शादी करीब चार साल पहले छतरपुर के ओबरी गांव निवासी बलराम के साथ की थी। बलराम व उमा मजदूरी का काम करते थे। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही बलराम उसकी बेटी उमा को परेशान करता था। वहीं, बलराम अब चार लाख रुपये की मांग कर रहा था। उमा ने अपने पति बलराम से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के करीब एक वर्ष का बेटा भी है। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed