फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Marathi women are preparing modaks

Gurugram News: मराठी महिलाएं तैयार कर रही हैं मोदक

Mon, 25 Aug 2025 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Marathi women are preparing modaks

विज्ञापन
गणपति बप्पा को पहले दिन कम से कम 1100 मोदक अर्पित किए जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में गणपति बप्पा के आगमन की तैयारी चल रही है। मिठाइयों की दुकानों में चॉकलेट, केसर, मलाई, बादाम आदि के मोदक सज रहे हैं। वहीं पंडाल में बप्पा को अर्पित करने के लिए गुरुग्राम की महिलाएं अपने घरों में मोदक तैयार कर रही हैं। पहले दिन कम से कम 1100 मोदक गणेश भगवान को चढ़ाया जाएगा। इसके लिए मराठी समाज की महिलाओं की तैयारी है। शुभांगी माढ़ेकर, रेखा कुलकर्णी, तलेगांवकर, बबिता उदागे, शिल्पा जोशी, सुनीता आदि महिलाएं अपने घरों में मोदक तैयार कर रही हैं।
शुभांगी माढ़ेकर ने बताया कि बाजार में खोये के बेस में मोदक मिल रहे हैं। चॉकलेट, केसर, ड्राई फ्रूट आदि मिलाकर मोदक का आकार दिया जा रहा है। गुरुग्राम के गणपति पंडालों में महाराष्ट्र की महिलाएं अपने घरों से तैयार मोदक लेकर आती हैं। मोदक दो तरह से बनते हैं। एक चावल के आटे के बेस में नारियल और अन्य सूखे मेवों को भरकर उसे भाप से पकाकर तैयार किया जाता है। यह मोदक एक दिन में खराब हो जाता है। इसलिए इस तरह के मोदक पूजा वाले दिन बनते हैं।
विज्ञापन

अभी जो मोदक तैयार किया जा रहा है, उसके बाहरी आवरण मैदे का है। इसमें नारियल, ड्राई फ्रूट्स आदि भरकर घी में तला जाता है। यह मोदक 15 दिनों तक चल जाता है, इसलिए पूजा के लिए यह मोदक तैयार हो रहा है। पूजा के पांच दिनाें के दौरान इनको गणपति को अर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed