फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Many scams on the radar of audit team from Chandigarh, documents being scrutinized

चंडीगढ़ से आई ऑडिट टीम के रडार पर कई घोटाले, खंगाल रही दस्तावेज

Sat, 19 Jun 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Many scams on the radar of audit team from Chandigarh, documents being scrutinized
गुरुग्राम। चंडीगढ़ से आई ऑडिट टीम शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी सेक्टर-34 स्थित नगर निगम कार्यालय में मौजूद रही। इस दौरान टीम ने विभिन्न विभागों से कई अहम दस्तावेज खंगाले। कथित तौर पर पूर्व में नगर निगम में हुए कई घोटालों को ध्यान में रखते हुए ऑडिट टीम अपना काम कर रही है। टीम के पास निगम में हुई गड़बड़ियों का पूरा चिट्ठा मौजूद है और उसी के मुताबिक दस्तावेज एकत्र करने में लगी हुई है। कहा जा रहा है कि टीम ने राजस्व विभाग से संबंधित कई अहम दस्तावेज एकत्र किया है, जिसे टीम अपने साथ चंडीगढ़ लेकर जाएगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि शहरी निकाय मंत्री अनिल विज ने गुरुग्राम व फरीदाबाद नगर निगम का स्पेशल ऑडिट कराने की बात कही थी। इसी क्रम में चंडीगढ़ से विशेष टीम गुरुग्राम पहुंची है और पिछले तीन दिन से सेक्टर-34 स्थित नगर निगम कार्यालय में दस्तावेज खंगाल रही है। वहीं, ऑडिट टीम के आने के बाद प्लानिंग व इंजीनियरिंग विभाग समेत कई अन्य विभागीय अधिकारियों में बेचैनी बढ़ गई है। हालांकि, इस बारे में नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

इन गड़बड़ियों की परतें खंगालेगी टीम
नगर निगम में पूर्व में जिन गड़बड़ियों को लेकर सबसे ज्यादा बवाल मचा है, उनमें सीएंडडी वेस्ट, स्ट्रीट वेंडिंग, यूनिपोल पर अवैध विज्ञापन लगाने, रेहड़ी अलॉटमेंट समेत कुछ मामले शामिल हैं। सीएंडडी वेस्ट निपटारे पर हुई धांधली व स्ट्रीट वेंडिंग जोन में रेहड़ी अलॉटमेंट में हुई करोड़ों रुपये की धांधली का मुद्दा तो नगर निगम की बैठक में भी कई बार उठाया जा चुका है। वहीं, काम न करने के बावजूद इकोग्रीन को लगातार हो रहे भुगतान के मामले पर भी पार्षद नाराजगी जता चुके हैं। यूनिपोल पर लगाए जा रहे अवैध विज्ञापनों को लेकर वार्ड-21 के पार्षद धर्मबीर काफी मुखर रहे हैं। ऐसे में इन तमाम गड़बड़ियों की जांच के मद्देनजर टी म के अभी कुछ दिन और गुुरुग्राम में ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed