फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Many colleges are lagging behind due to lack of buildings, Vita milk booths will open only in selected campuses

Gurugram News: बिल्डिंग न होने से कई कॉलेज पीछे, चुनिंदा कैंपस में ही खुलेंगे वीटा मिल्क बूथ

Wed, 08 Apr 2026 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Many colleges are lagging behind due to lack of buildings, Vita milk booths will open only in selected campuses
गुरुग्राम। जिले के कई सरकारी कॉलेज बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। इस कारण से कॉलेज वीटा मिल्क बूथ जैसी सुविधाओं के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। 7-8 साल पहले शुरू हुए कुछ कॉलेज आज भी स्थायी बिल्डिंग का इंतजार कर रहे हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग ने हाल ही में कॉलेज कैंपस में वीटा मिल्क बूथ खोलने के निर्देश दिए थे, लेकिन रिठौज, मानेसर और पटौदी स्थित सरकारी कॉलेजों ने जगह की कमी और अपनी बिल्डिंग न होने के कारण इसमें रुचि नहीं दिखाई। वहीं, सिधरावली स्थित गवर्नमेंट कॉलेज और सेक्टर-52 गर्ल्स कॉलेज ने इस योजना में हिस्सा लिया है। इन कॉलेजों में नए सत्र से वीटा मिल्क बूथ शुरू होने की उम्मीद है, जिससे छात्रों को कैंपस में ही दूध और अन्य डेयरी उत्पाद आसानी से मिल सकेंगे। विभाग ने हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को निर्देश दिए हैं कि इच्छुक कॉलेजों में बूथ के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित कर जल्द प्रक्रिया पूरी की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed