{"_id":"6af1c8f36ed58930f60ce76d","slug":"manesar-municipal-corporation-to-reduce-electricity-costs-with-solar-plant-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106805-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सोलर प्लांट से बिजली खर्च घटाएगा मानेसर नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सोलर प्लांट से बिजली खर्च घटाएगा मानेसर नगर निगम
विज्ञापन
सरकारी भवनों की छतों से बनेगी बिजली, निगम को बिल में मिलेगी राहत
नंबर गेम
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। अब मानेसर नगर निगम के सरकारी भवन सिर्फ बिजली खर्च नहीं करेंगे, बल्कि बिजली बनाने में भी मदद करेंगे। निगम ने सात सरकारी इमारतों की छत पर सोलर प्लांट लगाने की योजना बनाई है। इनसे बनने वाली बिजली का इस्तेमाल सरकारी भवनों में किया जाएगा। जरूरत से ज्यादा बिजली बिजली निगम को दी जाएगी। इसके बदले नगर निगम के बिजली बिल में यूनिटों का समायोजन होगा।
इस योजना पर करीब 26 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम की इलेक्ट्रिकल शाखा ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही एजेंसी को काम सौंपा जाएगा। सोलर प्लांट लगने के बाद सरकारी भवनों में बिजली की खपत का खर्च कम होगा। साथ ही निगम को बिजली बिल में भी राहत मिलेगी।
नगर निगम ने इसके लिए सात स्थानों का चयन किया है। इनमें नखड़ौला गांव का खेल स्टेडियम, नवादा और मानेसर गांव के ग्राम सचिवालय, हयातपुर का बैडमिंटन कोर्ट और सामुदायिक भवन, भांगरौला का पंचायत भवन और नौरंगपुर की व्यायामशाला शामिल हैं। इन सभी भवनों की छतों पर सोलर प्लांट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइटों के बिल में भी मिलेगी राहत
नगर निगम को सरकारी भवनों के अलावा स्ट्रीट लाइटों के बिजली बिल का भी भुगतान करना पड़ता है। सोलर प्लांट से बनने वाली अतिरिक्त बिजली का समायोजन होने से निगम के कुल बिजली खर्च का बोझ कम करने में मदद मिलेगी। इससे सरकारी पैसों की बचत होगी और बिजली के लिए दूसरे स्रोतों पर निर्भरता भी घटेगी। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता वासु बग्गन ने बताया कि सात सरकारी भवनों पर सोलर प्लांट लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही एजेंसी को काम सौंप दिया जाएगा।