फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Manager's bike hit by car, dragged for one kilometer

Gurugram News: मैनेजर की बाइक को कार ने मारी टक्कर, एक किमी तक घसीटा

Wed, 28 Feb 2024 03:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Manager's bike hit by car, dragged for one kilometer
घायल को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल किया गया रैफर, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोहना चौक पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी। भागने के चक्कर में कार चालक बाइक को घसीटता चला गया। कार के नीचे फंसी बाइक सड़क पर रगड़ खाते हुए चिंगारियां उड़ाती रही। करीब एक किलोमीटर दूर जाकर जब बाइक पूरी तरह से गाड़ी के नीचे फंस गई और गाड़ी जाम हो गई। इसके बाद चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने हादसे में घायल बाइक चालक को सेक्टर-10 सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज कब्जे में ली है।



पुलिस के अनुसार गुरुग्राम के रहने वाले संजय ओल्ड दिल्ली रोड पर स्थित प्यूमा के शोरूम में मैनेजर हैं। रात को ड्यूटी समाप्त कर वह अपने घर जा रहे थे। करीब पौने 10 बजे जब वह सोहना चौक से भूतेश्वर मंदिर चौक की तरफ जा रहे थे तो राजीव चौक की तरफ से आई एक कार ने संजय की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संजय दूर जा गिरे और बाइक कार में फंस गई। हैरत की बात यह है कि कार चालक ने मदद करने की बजाय अपनी कार को भगा लिया। इससे बाइक कार के नीचे पूर तरह से फंस गई और सड़क पर चिंगारियां उड़ाती रही। सीसीटीवी में भी यह साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह से कार तेजी से चिंगारियां उड़ाती हुई गुजर रही है। चालक ने भागने के चक्कर में गाड़ी को करीब एक किलोमीटर दूर तक भगाया और ओल्ड रेलवे रोड पर कबीर भवन चौक के पास जब बाइक पूरी तरह से गाड़ी के नीचे फंस गई और गाड़ी जाम हो गई तो चालक मौके से भाग गया। मामले में फिलहाल पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed