फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Man breaks into hotel and steals Air India employee's luggage

Gurugram News: होटल में घुसकर एयर इंडिया कर्मचारी का सामान चुराया

Sat, 18 Oct 2025 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Man breaks into hotel and steals Air India employee's luggage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-42 स्थित एक होटल में बृहस्पतिवार को कुछ युवकों ने एयर इंडिया समूह के कुछ कर्मचारियों का कीमती सामान चुरा लिया। आरोप है कि कर्मचारियों ने चोरों को देखकर जब शोर मचाया तो उन्होंने गोली मारने की धमकी दी। इससे कर्मचारी पीछे हट गए। सूचना मिलने पर थाना सुशांत लोक पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है ।
एयर इंडिया समूह ने कुछ कर्मचारियों को सेक्टर-42 स्थित एक होटल में रुकवाया हुआ है। रात करीब दो बजे इस होटल में चोर घुस गए। जब कर्मचारियों ने उन्हें देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इन चोरों ने उन्हें एक कोने में बंद कर दिया। उसके बाद उनका सारा सामान लेकर भाग गए।
विज्ञापन

सबसे पहले इन कर्मचारियों को एयर इंडिया को इस घटना की जानकारी दी। एयर इंडिया समूह के कुछ कर्मचारी एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान इस होटल में ठहरे हुए थे। फिलहाल इन कर्मचारियों को दूसरे होटल में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस इस होटल में पहुंच गई। इस होटल की सीसीटीवी कैमरों की सारी फुटेज को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है। थाना सुशांत लोक के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि होटल की तरफ से मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed