फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Man arrested for stealing taxi driver's bag full of money

Gurugram News: टैक्सी चालक का रुपयों से भरा थैला चोरी करने वाला गिरफ्तार

Mon, 13 Jan 2025 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for stealing taxi driver's bag full of money
12 मई 2024 को सदनशाह से रेलवे स्टेशन के मध्य हुई थी घटना, सवारी बनकर बैठा था टैक्सी में
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आठ माह पूर्व टैक्सी चालक का रुपयों से भरा थैला चोरी होने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 29,200 रुपये बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
कोतवाली महरौनी के ग्राम सिलावन निवासी विनोद तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि 12 मई 2024 को वह टैक्सी चला रहा था। वह अपने साथ ट्रैक्टर की किस्त भरने के लिए 80 हजार रुपये लिए था। टैक्सी चलाने के दौरान सदनशाह चौराहा के पास अज्ञात व्यक्ति अपनी मां के साथ सवारी के तौर पर रेलवे टिकिट घर तक के लिए सवार हो गया था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसका रुपयों से भरा थैला चोरी कर ले गया था।
विज्ञापन




कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। चोरी की इस घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने निर्देश दिए थे। निर्देशों के क्रम में कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे सहित मैनुअल व टेक्नीकल जांच पड़ताल शुरू की और चोर की शिनाख्त का प्रयास किया। जिसमें पुलिस सफल भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी शंकर परमार पुत्र छत्रपाल सिंह परमार निवासी मोहल्ला मोहन नगर थाना कैंप जनपद पलवल हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से चोरी के 29,200 रुपये बरामद किए। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वांछित को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रशांत राणा, हैड कांस्टेबल राघवेंद्र पाल, सिपाही देवेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed