फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Main road ready; several works on the multi-utility corridor, including drainage, remain incomplete.

Gurugram News: मुख्य सड़क तैयार, ड्रेनेज समेत मल्टी यूटिलिटी कॉरिडोर के कई काम अधूरे

Mon, 07 Sep 2026 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
Main road ready; several works on the multi-utility corridor, including drainage, remain incomplete.
जीएमडीए ने एक साल पहले एजेंसी को दिया था कार्य का ठेका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे से आईएमटी मानेसर को जोड़ने वाली मल्टी यूटिलिटी कॉरिडोर की मुख्य सड़क तैयार होने के बावजूद इससे जुड़े कई जरूरी कार्य अब तक अधूरे हैं। कॉरिडोर के अलग-अलग हिस्सों में ड्रेनेज, फुटपाथ और सर्विस रोड का काम पूरा नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से मल्टी यूटिलिटी कॉरिडोर के निर्माण का ठेका एक साल पहले एक एजेंसी को दिया गया था। मुख्य सड़क का काम पूरा होने के बाद भी सर्विस रोड, ड्रेनेज और अन्य संबंधित कार्यों को पूरा नहीं किया जा सका है। कई स्थानों पर निर्माण सामग्री और अधूरे कार्य के कारण आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क तैयार होने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि कॉरिडोर से आवागमन आसान होगा, लेकिन अभी भी परेशानी बनी हुई है। बारिश होने पर अधूरे ड्रेनेज के कारण सड़क किनारे पानी जमा होने की समस्या रहती है। दादी सती चौक पर भी काम अधूरा पड़ा हुआ है। इससे वाहन चालकों को रोज परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके अलावा रोड के दोनों ओर अभी फुटपाथ भी सही तरीके से नहीं बना है। ड्रेनेज लाइन का पूरा नेटवर्क नहीं बनाया गया है। जबकि, ड्रेनेज व्यवस्था सड़क निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। दूसरी ओर कई जगहों पर मिट्टी समेत मलबा पड़ा हुआ है। बीच में जमीन संबंधी दिक्कत के कारण सड़क संकरी है।
विज्ञापन

-----------------------
न्यू गुरुग्राम के लिए महत्वपूर्ण सड़क
मल्टी यूटिलिटी कॉरिडोर के दोनों ओर कई सेक्टर हैं। इसी रोड पर गुरुग्राम यूनिवर्सिटी है। इसके अलावा गुरुग्राम से आईएमटी मानेसर जाने वाले लोग भी इसी रोड का प्रयोग करते हैं। ऐसे में इस पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। इसलिए इस सड़क के मेन कॉरिडोर के साथ जीएमडीए सर्विस रोड को बनवाया है। इससे सेक्टर के सर्विस रोड का प्रयोग कर सके। दूसरा इस रोड पर फुटपाथ और साइकिल ट्रैक का भी प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
मल्टी यूटिलिटी कॉरिडोर के मेन कॉरिडोर और सर्विस रोड का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कॉरिडोर के बीच से मानेसर नाला गुजर रहा है। इसके चलते ड्रेनेज से जुड़े कुछ कार्य अभी बाकी हैं। उन्होंने बताया कि बचे हुए कार्यों को पूरा कराया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि दादी सती चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण भी प्रस्तावित है। ऐसे में चौक पर वाहनों के चलने लायक बनाया जा रहा है। -राजेश दीपक, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed