{"_id":"65c93405e4add64ab2093881","slug":"mahira-homes-buyers-demonstrated-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-25163-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: माहिरा होम्स के खरीदारों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: माहिरा होम्स के खरीदारों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डर से जल्द से जल्द प्रोजेक्ट पूरा कर पजेशन देने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रविवार को माहिरा होम्स के खरीदारों ने बिल्डर के निवास स्थान पर प्रदर्शन किया। खरीदारों ने बिल्डर से जल्द से जल्द प्रोजेक्ट पूरा कर पजेशन देने की मांग की ।
खरीदारों ने बताया कि बिल्डर की ओर से साल 2021 में प्रोजेक्ट पूरा कर पजेशन दी जानी थी, परंतु चार साल बीत जाने के बाद भी अभी तक पजेशन नहीं दी गई है। पजेशन न मिल पाने के कारण खरीदार किराये के फ्लैट्स में रहने को मजबूर हैं। ज्यादातर खरीदारों ने बैंक से लोन लेकर फ्लैट्स खरीदें हैं। खरीदार एक तरफ बैंक की किस्तें चुका रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ फ्लैट्स का किराया भी दे रहे हैं। ऐसे में खरीदारों को आर्थिक तौर पर भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ खरीदार सेवानिवृत बुजुर्ग हैं। इन सेवानिवृत बुजुर्गों ने अपने जीवन भर की कमाई प्रोजेक्ट में लगा दी परंतु प्रोजेक्ट का लाइसेंस कैंसिल होने से बुढ़ापे में अपने घर के सुख से वंचित हैं। खरीदार इंद्रेश सिंह ने बताया कि वह सेवानिवृत हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि माहिरा होम्स प्रोजेक्ट में 23 लाख रुपये का फ्लैट खरीदने के लिए पूरा भुगतान कर दिया परंतु प्रोजेक्ट का लाइसेंस कैंसिल हो गया। अब दूसरे फ्लैट का किराया तथा किस्त दोनों का भुगतान कर रहे हैं। यदि हमें जल्द से जल्द पजेशन नहीं दिया गया तो बिल्डर के निवास स्थान के बाहर ही अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। बिल्डर ने खरीदारों से इस संबंध में 15 दिनों का समय मांगा है।
विज्ञापन