फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mahi tops in carrom, Chikara School wins in Kho-kho

Gurugram News: कैरम में माही अव्वल, खोखो में चिकारा स्कूल जीता

Sun, 28 Sep 2025 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Mahi tops in carrom, Chikara School wins in Kho-kho
अंडर-11 के दोनों वर्गों में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम।
सिविल लाइन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-11 वर्ग के लड़के और लड़कियों की टीमों ने कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी और कैरम में शानदार प्रदर्शन किया।


लड़कियों की प्रतियोगिताओं में कबड्डी में एमडी मांकौला ने पहला स्थान और देव समाज ने दूसरा स्थान हासिल किया। खो-खो में चिकारा मिडिल स्कूल प्रथम व जी.डी. इंटरनेशनल द्वितीय पर रहा।रस्साकशी में ओ.एल.एफ. सेक्टर-14 की टीम विजेता बनी जबकि यादववंशी सेक्टर-33 को उपविजेता का स्थान मिला। कैरम बोर्ड में माही (जी.जी.एम.एस. भोंडसी) प्रथम, आद्या जैन (श्री चैतन्य) द्वितीय, शिवान्या (जी.जी.एन.एस. बलिराम) तृतीय, पवित्रा (एल.ए. अतुल कटारिया) चतुर्थ और निहाल (श्री चैतन्य) पंचम स्थान पर रहे।
विज्ञापन




लड़कों के वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता में एम.डी. मांकौला प्रथम और जी.पी.एस. साठौली द्वितीय स्थान पर रहे। खो-खो में जी.पी.एस. पुलिस लाइन की टीम विजेता बनी जबकि एम.डी. मांकौला को दूसरा स्थान मिला। रस्साकशी में यादववंशी सेक्टर-33 की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया और देव समाज द्वितीय रहा। कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में प्रिंस कुमार (जी.पी.एस. खेड़ी दौला) प्रथम, प्रवीण कुमार (जी.पी.एस. झांझरपुर) द्वितीय, द्विज चौहान (एल.ए. अतुल कटारिया) तृतीय, निखिल (देव समाज) चतुर्थ और देवांश (श्री चैतन्य स्कूल) पंचम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था। विजेता टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित कर खेलों में निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed