फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mahesh Academy's one-sided victory powered by Pritish's explosive century.

Gurugram News: प्रीतिश के तूफानी शतक से महेश अकादमी की एकतरफा जीत

Fri, 26 Jun 2026 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Academy's one-sided victory powered by Pritish's explosive century.
महेश एकेडमी ने 24 ओवर में हासिल किया लक्ष्य
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। महेश क्रिकेट अकादमी के मैदान पर शुक्रवार को 40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें महेश अकादमी ने वीएससीए की टीम को 7 विकेट शिकस्त दी। वीएससीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए। लक्ष्य का पीछ करते हुए महेश अकादमी ने 24वें ओवर में ही जीत दिला दी।

वीसीएसए की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम की ओर से लक्ष्य ने 42, रितेश ने 37, कप्तान संचित ने 19 और कुणाल ने 24 रनों का योगदान दिया। महेश अकादमी के अर्पित ने 3 विकेट चटकाए। वहीं, शिवम प्रसाद ने 2 विकेट अपने नाम किए। आरव साहनी ने 2 विकेट झटके। 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महेश अकादमी की ओर से प्रीतिश ने 118 रन बनाए। हालांकि, वह रिटायर्ड हर्ट होकर लौट गए। प्रणव यादव ने नाबाद 19 रन और आरव लरोइया ने नाबाद 16 रन बनाकर टीम को 24वें ओवर में ही जीत की दहलीज के पार पहुंचा दिया। वीसीएसए की तरफ से रितेश राय ने 2 और उत्कर्ष चौहान ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed