फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mahavir Chowk underpass jammed all day due to construction

महावीर चौक अंडरपास निर्माण के कारण दिनभर रहा जाम

Fri, 19 Feb 2021 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Mahavir Chowk underpass jammed all day due to construction
गुरुग्राम। महावीर चौक के पास बन रहे अंडरपास के कारण आसपास के इलाकों में शुक्रवार को दिनभर जाम की स्थिति रही। जाम का प्रभाव इतना ज्यादा था कि आसपास के सभी इलाकों में वाहन चालक परेशान नजर आए। महावीर चौक अंडरपास निर्माण के चलते एमजी रोड से बस स्टैंड की तरफ जाने वाली सड़क पर भी डायवर्जन कर दिया गया था।
विज्ञापन

इसके कारण वाहन चालकों को महावीर चौक से घूमकर जाना पड़ रहा था। वहीं, डायवर्जन के कारण एमजी रोड की तरफ से आने वाले कई वाहन चालकों को शहर थाने के सामने से वापस लौटना पड़ा। शहर में लगे जाम के कारण सेक्टर-14, सेक्टर-4,7 रोड, सदर बाजार, न्यू रेलवे रोड समेत आसपास के पूरे इलाके में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शीतला माता मंदिर की तरफ जाने वाली सड़क पर तो जाम की स्थिति यह रही कि बस स्टैंड से लेकर गुड़गांव गांव चौक वाहनों की कतार देखने को मिली।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने
इस दौरान स्थिति को सामान्य करने में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के भी पसीने छूट गए। एमजी रोड पर दिल्ली की तरफ से आने वाले जिन वाहन चालकों को जाम के बारे में पहले ही पता चल गया, उन्होंने सेक्टर-14 गर्ल्स कॉलेज तिराहे से हाईवे का रुख कर लिया। इस वजह से उक्त रास्ते पर भी शुक्रवार को वाहनों का तांता लगा रहा। दोपहर करीब 2 बजे तक यही स्थिति रही। बाद में धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed