फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mahakumbh: Roadways bus service started from Nuh to Prayagraj

महाकुंभ : नूंह से प्रयागराज के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

Thu, 06 Feb 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mahakumbh: Roadways bus service started from Nuh to Prayagraj
925 रुपये लगेगा किराया, नूंह बस स्टैंड पर जाकर बुक करा सकते हैं टिकट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के लोगों के लिए अब महाकुंभ में जाना आसान हो जाएगा। प्रदेश सरकार ने नूंह से प्रयागराज के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। परिवहन मंत्री अनिल विज के आदेश के बाद बुधवार को नूंह बस अड्डे से यह सुविधा शुरू कर दी गई है। सुबह 9 बजे डीआई महबूब खान ने हरियाणा रोडवेज की बस को हरी झंडी दिखाकर महाकुंभ के लिए रवाना किया। विभाग की ओर से 925 रुपये किराया तय किया गया है। यात्री नूंह बस स्टैंड पर जाकर टिकट बुक करा सकते हैं।
यह सुविधा अब नियमित चलती रहेगी और रोजाना लोग यहां से सीधे महाकुंभ के लिए जा सकेंगे। सरकार के फैसले से लोगों में खुशी है और लोगों ने इस सुविधा के लिए परिवहन मंत्री व सरकार का आभार व्यक्त किया है। परिवहन मंत्री अनिल विज ने सभी जिलों से महाकुंभ प्रयागराज के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की है। ताकि लोग आसानी से और कम खर्चे में महाकुंभ में जाकर स्नान कर सकें। इसी कड़ी में बुधवार को सुबह 9 बजे रोडवेज बस को नूंह बस अड्डे से महाकुंभ के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन

रोजाना सुबह 9 बजे नूंह बस अड्डे से रवाना होगी
डीआई महबूब खान ने बताया कि रोजाना नूंह बस अड्डे से एक बस को महाकुंभ के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल इसका समय सुबह 9 बजे रखा गया है, लेकिन यात्रियों की सुविधा के अनुसार इस समय को बदला भी जा सकता है। उन्होंने बताया कि विभाग की कोशिश होगी यात्री अगले दिन सुबह चार से पांच बजे तक प्रयागराज पहुंच जाए और पूरे दिन वहां स्नान और दर्शन कर शाम को फिर बस में बैठकर वापस आ जाए। अभी पहले दिन कुछ यात्री गए हैं। जैसे-जैसे लोगों की मांग व सहूलियत होगी समय को उसी अनुसार तय कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया नूंह से महाकुंभ प्रयागराज का किराया 925 रुपये तय किया गया है। कोई भी व्यक्ति आकर नूंह बस स्टैंड में संपर्क कर अपनी टिकट बुक करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
हम सरकार के इस कदम का स्वागत करते हैं। अब इससे उन लोगों का भी महाकुंभ नहाने का सपना साकार हो पाएगा, जो लोग निजी वाहनों के जरिये जाने में समर्थ नहीं थे। -बीरपाल, कालियाका
---------
सरकार का यह निर्णय आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए बहुत बेहतर है। इससे लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी तथा लोग आसानी से महाकुंभ जा सकेंगे। समय सीमा भी लोगों की सहूलियत के मुताबिक तय होगी। -रमेश, मानुवास।


---
यह सुविधा लगातार आगामी आदेशों तक जारी रहेगी। नूंह से एक बस को रवाना किया गया है। बस का समय यात्रियों की सहूलियत के मुताबिक तय कर दिया जाएगा। कोशिश होगी यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए। -एकता चोपड़ा, महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज, नूंह।


फोटो- बस को हरी झंडी दिखाते हुए डीआई महबूब खान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed