फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   LT got heavy for not following the order of NHAI, fined Rs 6.67 crore

एलएंडटी की भुगतान राशि में से वसूले जुर्माने के 6.67 करोड़ रुपये

Wed, 04 May 2022 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
LT got heavy for not following the order of NHAI, fined Rs 6.67 crore
गुरुग्राम। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के आदेशों को नजरअंदाज करना द्वारका एक्सप्रेस वे की निर्माणकर्ता कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड (एलएंडटी) को आर्थिक रूप से भारी पड़ गया। एनएचएआई ने अपनी हिदायत के अनुसार कंपनी की भुगतान राशि में से 6.67 करोड़ रुपये बतौर जुर्माना काट लिया। एनएचएआई ने करीब डेढ़ महीने पहले ही कंपनी को तय समय में जुर्माना न भरने की सूरत में यह कदम उठाने की हिदायत दे दी थी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक, निरमान जंबूलकर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हमने पहले ही चेता दिया था, लेकिन कंपनी ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि भुगतान में से जुर्माना वसूलने के लिए कंपनी ने अपनी सहमति जताई थी। कंपनी की सहमति के बाद ही यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

काबिले गौर है कि पिछले साल 28 मार्च को द्वारका एक्सप्रेस वे के हरियाणा के हिस्से (गुरुग्राम) में दौलताबाद के पास 107-109 पिलर के बीच दो स्लैब गिर गई थीं। दुर्घटना में तीन श्रमिक घायल हुए थे। एनएचएआई की जांच में कंपनी को गुणवत्ता से समझौता करने, लापरवाही और गलत डिजाइन का दोषी पाया गया था। जांच के बाद 16 मार्च को एनएचएआई की ओर से कंपनी पर 6.67 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया गया था। साथ ही एक सप्ताह में जुर्माना राशि जमा करने का निर्देश भी दिया था। तय समय में जुर्माना राशि नहीं भरने की सूरत में कंपनी के भुगतान में से जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी थी। चेतावनी के बाद एनएचएआई की ओर से निश्चित अंतराल में कंपनी को दो बार नोटिस भी भेजा गया, लेकिन एलएंडटी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed