फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Lost Rs 7 lakh by falling prey to a girl

Gurugram News: युवती के झांसे में आकर गंवाए 7 लाख

Fri, 22 Sep 2023 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Lost Rs 7 lakh by falling prey to a girl
टास्क के नाम पर करता रहा निवेश, आईटी एक्ट का मामला दर्ज
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सुशांत लोक क्षेत्र में रहने वाले युवक को टास्क जॉब के नाम पर ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने प्रीपेड टास्क कहकर युवक से रुपये ट्रांसफर करा लिए और बाद में वापस नहीं किया। युवक से 7 लाख 37 हजार रुपये ठग लिए गए। साइबर क्राइम थाना ईस्ट आईटी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।


पुलिस के अनुसार, ठगी की यह वारदात सुशांत लोक क्षेत्र में रहने वाले आदर्श के साथ हुई। युवक का कहना है कि कुछ दिन पहले अंजलि नामक युवती ने संपर्क कर कहा कि जॉब सर्च वेबसाइट से आपका नंबर मिला है। आपको ऑनलाइन टास्क बेस्ड जॉब ऑफर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिविटी की यह जॉब होगी और हर टास्क के लिए आपको रुपये मिलेंगे। पहली टास्क पर उसे 150 रुपये मिले। फिर कहा गया कि आपको हर दिन 24 टास्क पूरे करने होंगे और एक टास्क के लिए 50 रुपये मिलेंगे। फिर उसे टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया और कई टास्क दी गई। तीन टास्क पूरा करने के बाद उसे प्रीपेड टास्क कहकर निवेश कराना शुरू कर दिया। 2 हजार रुपये की पहली प्रीपेड टास्क कराई गई और फिर निभा एंटरप्राइजेज कंपनी के खाते में कुल 7 लाख 37 हजार 888 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। बाद में युवक ने जब रिफंड मांगा तो 6 लाख रुपये और जमा कर अगली टास्क पूरा करने को कहने लगे, लेकिन युवक ने और रुपये जमा करने से इंकार किया तो आरोपियों ने रिफंड भी नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed