फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Lost 19.88 lakhs in greed of earning big money

Gurugram News: मोटी कमाई के लालच में गंवाए 19.88 लाख

Fri, 02 May 2025 12:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Lost 19.88 lakhs in greed of earning big money
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। कम समय में रुपये कमाने के लालच में आकर युवक ने 19.88 लाख रुपये गंवा दिए। जालसाजों ने युवक को झांसे में लेकर 26 व 27 अप्रैल को उसके व उसकी पत्नी के बैंक खातों से यह राशि ट्रांसफर करा ली। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।
सेक्टर-81 स्थित डीएलएफ अल्टिमा सोसाइटी निवासी प्रतुल गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 अप्रैल को उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया और पार्ट टाइम काम देने की बात कही गई। उनकी सहमति से एक लिंक भेजा गा। लिंक पर क्लिक करने पर टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया गया। इसके बाद भी जालसाजों ने उनके अकाउंट में 1,650 रुपये और 8,438 रुपये भेजे। इसके बाद जालसाजों ने प्रतुल गुप्ता से ज्यादा रुपये कमाने के लिए निवेश करने के लिए कहते हुए उसे टास्क दिए। इसके बाद आरोपियों ने 26 व 27 अप्रैल को नौ बार में प्रतुल गुप्ता व उसकी पत्नी के खातों से कुल 19.88 लाख रुपये धोखाधड़ी करके ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन



अच्छा मुनाफा दिलवाने के नाम पर 9.25 लाख रुपये ठगे
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना पश्चिम क्षेत्र में जालसाजों ने अच्छा मुनाफा कमाने का लालच देकर 9.25 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित को पांच लोगों ने कॉल करके झांसे में लेकर वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। न्यू पालम विहार निवासी खेमचंद शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मार्च 2023 को उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अपना नाम प्रभात सिंह बताते हुए कहा कि वह शेयर मार्केट में अच्छा मुनाफा दिलवाएंगे। इसके बाद उसने तीन अन्य लोगाें सुमित लालवानी, सिंघानिया (कैलाश लालवानी) और राहुल बजाज से भी बात कराई। जालसाजों के झांसे में आकर खेमचंद ने 5.92 लाख रुपये निवेश कर दिए। यह सिलसिला लगभग आठ माह तक चला और उसे एक बार भी कोई मुनाफा नहीं मिला। इसके बाद अलग अलग बहाने से 9.25 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन







मैसेज पर क्लिक करवाकर 51 हजार की धोखाधड़ी
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना मानेसर क्षेत्र में जालसाज ने उत्तर प्रदेश के कासगंज निवासी प्रज्ञा से 51,526 रुपये की धोखाधड़ी की है। जालसाज ने 23 मार्च को बैंक कर्मी बनकर युवती के मोबाइल पर कॉल की थी। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। प्रज्ञा ने ठगों की ओर से भेज गए मैसेज पर क्लिक किया ताे उसके क्रेडिट कार्ड से दो बार में 51,526 रुपये कट गए।



जेल जाने का डर दिखाकर 68 हजार रुपये कराए ट्रांसफर
गुरुग्राम। जालसाजों ने पश्चिम बंगाल मूल के जुगल मंडल को जेल जाने का डर दिखाकर कई बार में 68,040 रुपये ट्रांसफर करा लिए हैं। जालसाजों ने पुलिसकर्मी बनकर युवक को व्हाट्सएप पर कॉल की थी और केस हटाने के नाम इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया। पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी। पश्चिम बंगाल मूल के जुगल मंडल ने साइबर अपराध थाना मानेसर को दी शिकायत में बताया कि वह अलियर गांव में किराए पर रहता है। नौ अप्रैल को उसके पास व्हॉट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर जुगल मंडल से कहा कि उसके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हैं। अगर इन मामलों से बचना है तो 32,520 रुपये देने होंगे। एफआईआर की बात सुनकर जुगल मंडल घबरा गया और जालसाज द्वारा बताए अकाउंट नंबर पर रुपये भेज दिए।




इंस्ट्राग्राम पर फेक आईडी बनाकर फोटो की वायरल
गुरुग्राम। इंस्ट्राग्राम पर पटौदी के एक गांव की महिला ने के नाम से फेक आईडी बनाकर स्टोरी पर फोटो वायरल किए हैं। जब महिला ने व्यक्ति से इस बारे में कहा तो उसने गाली-गलौज की। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना मानेसर में मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed